{"_id":"5f2c2c8e8ebc3e41432568f7","slug":"hit-to-return-to-mumbai-started-bhadohi-news-vns5400450163","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई लौटने की मारा मारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई लौटने की मारा मारी शुरू
विज्ञापन
भदोही। कोविड-19 से बचाव के लिए बीते मार्च में लगे लॉकडाउन के बाद से घर लौटे प्रवासी मजदूरों के अब परदेश जाने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि भदोही होकर मुंबई जाने वाली एकमात्र ट्रेन अगले 30 दिनों तक फुल है, लेकिन परेशानी इस बात की है कि यही हाल वाराणसी, दीनदयाल उपाध्याय जं. मिर्जापुर और प्रयागराज जं. से छूटने वाली ट्रेनों का है। अब स्थिति यह है कि भदोही के आरक्षण केंद्र में तत्काल टिकटों के लिए हर रोज मारामारी हो रही है। लेकिन, सबको टिकट नहीं मिल पा रहा है।
मुंबई और महाराष्ट्र में कोविड प्रभावितों की संख्या लगातार बढ़ने से घबराकर लॉकडाउन में ही लाखों लोग विभिन्न साधनों से लोग अपने गांव आए थे। प्रवासियों के लौटने से हालांकि भदोही और आसपास के जिलों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ गई लेकिन बताया जा रहा है कि मुंबई के हालात काफी सुधरे हैं। इसलिए वहां काम करने वालों को नियोक्ता बुला रहे हैं। इस क्रम में अब मुंबई लौटने की मारामारी शुरू हो गई है।
भदोही के आरक्षण केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार एकमात्र कामायनी कोविड स्पेशल ट्रेन में 11 सितंबर की बर्थ मिल रही है। वाराणसी से दो ट्रेनें एलटीटी जाती हैं जिनमें महानगरी एक्सप्रेस में 17 सितंबर तथा दरभंगा-एलटीटी स्पेशल में 15 सितंबर की बर्थ मिल पा रही है। खास बात यह है कि वेटिंग टिकट पर यात्रा नहीं की जा सकती जिससे और समस्या हो रही है।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि मुंबई की ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या देखते हुए रेल मंत्रालय को कुछ और ट्रेनें बढ़ानी चाहिए ताकि लोगों को दिक्कत न हो। क्योंकि गरीबों के लिए तत्काल शुल्क देकर टिकट लेना पड़ रहा है। वह भी यदि किसी दलाल के माध्यम से लेंगे तो प्रति बर्थ एक हजार रुपये अतिरिक्त खर्च करना होगा।