फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hindu Saffron Vahini organization angry for giving fake report

फर्जी रिपोर्ट देने के आरोप में हिन्दू भगवा वाहिनी संगठन नाराज

Mon, 19 Jul 2021 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Hindu Saffron Vahini organization angry for giving fake report
गोपपुर-मिर्जापुर रोड पर आशीर्वाद जच्चा-बच्चा केंद्र और बघेल छावनी में चल रहे शकुंतला चाइल्ड केयर के मामले में फर्जी रिपोर्ट देने से राष्ट्रीय हिंदू भगवा वाहिनी संगठन ने नाराजगी जताई है। संगठन के मंडल महामंत्री अश्वनी मिश्रा ने बताया कि गत दिनों आशीर्वाद जच्चा-बच्चा केंद्र के संचालन की सही जानकारी आईजीआरएस पोर्टल से मांगी गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई के अधीक्षक ने पहले वैध बताकर ज्ञानपुर ब्लॉक से अन्य जानकारी लेने की बात कहते हुए मनमानी रिपोर्ट लगा दिया। सीएमओ कार्यालय से शकुंतला चाइल्ड केयर के मामले में जवाब मिला कि पंजीकरण जिला होम्यो अधिकारी के यहां हुआ है। इससे यह साबित हो चुका है कि स्वास्थ्य विभाग में तैनात अधिकारियों की मिलीभगत से झोलाछाप को बढ़ावा दिया जा रहा है। लाइलाज बीमारी से ग्रसित जनसामान्य को जब राहत नहीं मिलती तब अधिकारी औपचारिकता निभाने के लिए भागदौड़ शुरू कर देते हैं। मामले की जांच कर स्वास्थ्य विभाग ने जच्चा-बच्चा केंद्र और चाइल्ड केयर को बंद नहीं कराया तो डीएम का घेराव कर हकीकत सामने लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed