फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Highway: Traffic restored from flyover, freedom from jam in bhadohi news

हाईवे: फ्लाईओवर से आवागमन बहाल, जाम से मुक्ति

Wed, 08 Mar 2023 08:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2023 08:10 PM IST
विज्ञापन
Highway: Traffic restored from flyover, freedom from jam in bhadohi news
राजातालाब-हंडिया खंड के वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर गोपीगंज फ्लाईओवर पर बाधित आवागमन मंगलवार को बहाल हो गया। बीते 23 दिनों से प्राधिकरण की तकनीकी टीम फ्लाईओवर के पिलर नंबर 18 में आई तकनीकी दिक्कत को ठीक करने में जुटी थी। फ्लाईओवर पर आवागमन बहाल होते ही सर्विसलेन पर लगातार हो रहे जाम से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गोपीगंज नगर को जाम से मुक्त रखने के लिए हाईवे प्राधिकरण ने करोड़ों की लागत से लगभग पौने दो किमी झिलिया पुल से गिराई पेट्रोल पंप तक सिक्सलेनयुक्त फ्लाईओवर का निर्माण कराया था। फ्लाईओवर के पिलर नंबर 18 पर लगे ज्वाइंट एक्शपेंशन में तकनीकी गड़बड़ी आने के कारण व्यापारियों ने इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की थी। जिला प्रशासन ने हाईवे प्राधिकरण को तत्काल गड़बड़ी दूर करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बीते 13 दिनों से हाईवे प्राधिकरण की तकनीकी टीम हाईवे के दोनों लेन पर ज्वाइंट एक्सपेंशन बदलने में जुटी थी। दक्षिणी लेन पर हाईवे एक्सपेंशन बदलने में टीम को 15 दिनों का समय लगा। वहीं त्योहार पर तेजी दिखाते हुए उत्तरी लेन पर प्राधिकरण की टीम ने यह कार्य आठ दिनों में ही कर दिया। दोनों लेन पर एक्सपेंशन बदले जाने के बाद फ्लाईओवर पर आवागमन बहाल हो गया। इससे बीते 23 दिनों से हाईवे पर जाम का झाम झेल रहे गोपीगंज नगरवासियों ने राहत की सांस ली। प्रबंधक कार्य वीके कुशवाहा ने बताया कि फ्लाईओवर गोपीगंज के पिलर नंबर-18 पर लगे ज्वाइंट एक्सपेंशन को बदल कर आवागमन को बहाल करा दिया गया है। ज्वाइंट एक्सपेंशन को बदलने के लिए दो बार फ्लाईओवर के उत्तरी-दक्षिणी लेन को बंद करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed