{"_id":"6862dcb94529e47f9a03c3b9","slug":"highest-rainfall-in-june-in-two-years-still-40-less-than-average-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-128166-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जून में दो सालों में सर्वाधिक बारिश, औसत से फिर भी 40 फीसदी कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जून में दो सालों में सर्वाधिक बारिश, औसत से फिर भी 40 फीसदी कम
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में इस साल एक बार फिर मानसून ने दगा दिया। जून के औसत बारिश से करीब 40 फीसदी कम बारिश हुई। हालांकि बीते दो सालों के आंकड़ों पर गौर करेंगे तो इस साल 10 से 12 एमएम अधिक बारिश हुई है। बारिश से किसानों को कुछ हद तक राहत जरूर मिली है।
जिले में जून की औसत बारिश 108 मिलीमीटर है। इस साल अब तक केवल 70 एमएम बारिश ही दर्ज की गई। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करेंगे तो इस साल साल 2023 और 2024 से अच्छी बारिश हुई है। इस साल भी जून का शुरुआती महीना प्रचंड गर्मी वाला रहा। स्थिति यह रही कि तापमान लगातार 40 से 42 के बीच रहा। हालांकि पहले दो सप्ताह के तपन के बाद आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज बदला। इससे बीते एक सप्ताह से अधिक समय से जिले में धूप-छांव का असर बना हुआ है। हर दिन कभी झमाझम तो कभी छिटपुट बारिश भी हुई है। इससे किसानों के चेहरे भी खिले हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस साल जिले में अब तक 70 एमएम बारिश हुई है। बारिश की ही देन रही कि इस बार धान के रोपाई का कार्य जल्द शुरू हो गया। इन दिनों लगातार बारिश के मौसम से खेतों में नगरों में डेढ़ दो फीट बरसात का पानी लगा हुआ है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
समय से हुई है मानसून की इंट्री, होगी अच्छी बारिश
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि इस बार जिले में मानसून का आगमन समय से हुआ है। इसके अलावा प्री मॉनसून 17 दिन पहले ही दस्तक दिया था। इस असर मौसम पर भी दिख रहा है। इस बार हर सीजन से अच्छी बरसात होने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया कि जून में भले ही औसत से 40 फीसदी कम बारिश हुई है, लेकिन बीते दो सालों से करीब 10 से 12 फीसदी अधिक रही है। इससे आने वाले दिनों में अच्छी बरसात की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट:
एक नजर आंकड़े पर
साल - माह- बारिश
2025 - जून - 70
2024 - जून - 58
2023 - जून - 56
2022 - जून - 75.5
2021 - जून - 386.5
2020 - जून - 316.4
2019 - जून - 22
नोट: आंकड़े मिलीमीटर में हैं।