फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hi-tech nursery being built with Rs 1.28 crore

Bhadohi News: 1.28 करोड़ से तैयार हो रही हाईटेक नर्सरी

Tue, 27 Feb 2024 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Hi-tech nursery being built with Rs 1.28 crore
ज्ञानपुर। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में एक करोड़ 28 लाख की लागत से हाईटेक नर्सरी तैयारी की जा रही है। उद्यान विभाग की इस नर्सरी से किसानों को सब्जियों के पौधे कम कीमत पर मुहैया कराए जाएंगे। एक हेक्टेयर में तैयार हो रही जनपद की पहली हाईटेक नर्सरी से बीज भी तैयार किए जाएंगे और पौधे भी। साल में 10 लाख पौधे तैयार करने की क्षमता होगी।
विज्ञापन

जिले में लघु एवं सीमांत किसानों की संख्या एक लाख 80 हजार के आसपास है। कालीन उद्योग के बाद खेती ही आजीविका का मुख्य साधन है। जोत कम होने के कारण किसान परंपरागत खेती को त्याग कर वैज्ञानिक तरीके से अधिक उत्पादन ले रहे हैं। जिले में 5 हजार किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करके मुनाफा कमा रह हैं। इनमें से बहुत से किसान सब्जियों की खेती करते हैं। सब्जी की खेती के लिए सबसे जरूरी होता है बेहतर पौधा पाना। उद्यान विभाग बीज उपलब्ध कराता है लेकिन उससे नर्सरी तैयार करने में परेशानी होती है। इसलिए किसान बाहर से पौधे खरीद कर लगाते हैं। अब जल्द ही किसानों की इस समस्या का समाधान हो जाएगा। उद्यान विभाग पहल पर बेजवां में हाईटेक नर्सरी बनाई जा रही है। एक करोड़ से 28 लाख की लागत से बन रहे इस नर्सरी का अभी 10 से 15 फीसदी तक काम हुआ है। इसके बनने के बाद किसानों को न्यूनतम मूल्य पर बीज उपलब्ध हो सकेगा। उन्हें बाहर से बीज लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। नर्सरी एक हेक्टेयर में तैयार की जा रही है।
विज्ञापन



इनसेट:
इन सब्जियों की होगी नर्सरी:
नर्सरी में बैंगन, टमाटर, मिर्च, कद्दू, शिमला मिर्च, गोभी (फूल, पत्ता), लौकी, करेला, नेनुआ, भिंडी आदि सब्जियों की नर्सरी तैयार की जाएगी। अमूमन किसाना सब्जी के बीज की बुआई करते हैं। कुछ दिन बीतने के बाद बीज ठीक से अंकुरित नहीं होते हैं। इससे किसानों की मेहनत और लागत दोनों का नुकसान हो जाता है। नई नर्सरी में पौध ट्रे में उगाए जाएंगे। नेट हाउस, सिंचाई सुविधा, हाईटेक ग्रीन हाउस आदि की व्यवस्था होगी। फुहारा विधि से सिंचाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




कृषि केंद्र बेजवां में हाईटेक नर्सरी बनाने का काम चल रहा है। यहां सब्जियों के बीज का नर्सरी तैयार किया जाएगा। इसके बाद किसानों में पौधे दिया जाएगा। एक हेक्टेयर में नर्सरी बनाने का निर्माण कार्य चल रहा है। - ममता यादव, जिला उद्यान अधिकारी भदोही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed