फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Helping hands for poor helpless

गरीब असहायों के मदद में उठ रहे हांथ

Tue, 07 Apr 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Helping hands for poor helpless
भदोही। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मंगलवार को भी गरीबों को घर घर खाद्यान्न पहुंचाए गए। नगर पालिका अध्यक्ष भदोही अशोक जायसवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं संग कुशियरां, हरियांव, नईबाजार आदि में गरीबों के घर जाकर खाद्यान्न के पैकेटों का वितरण किया। कहा कि दिव्यांगों, वृद्धों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संकटकाल में किसी की हृदय से मदद ही सबसे अच्छी मदद होती है। यह वो दौर है जिसमे गरीब असहायों को सबसे अधिक हमारी आवश्यकत है। उनके साथ सहयोग में अरविंद मौर्य, रमेश सरोज, अशोक पाल, राजीव मोदनवाल, शुद्धि गुप्ता, विकास साहू, रजत सेठ आदि रहे।
विज्ञापन

जमायते उलेमा भदोही संगठन द्वारा लाकडाऊन के पहले दिन से ही गरीब असहायों की मदद की जा रही है। संगठन के लोग पूरे जिले में घूमघूम कर तहसील प्रशासन के साथ लोगों की मदद करने पहुंच रहे हैं। मंगलवार को सद्र मुफ्ती सुहैल अख्तर कासमी ने एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा के साथ फत्तूपुर, नेशनल कालेज तिराहा, भदोही कस्बे के मोहल्लों में लोगों को राशन बांटा। सद्र ने कहा कि लाकडाऊन भी जरूरी है और पेट भरना भी जरूरी है तो किसी न किसी को गरीबों का हमराह बनना होगा।
विज्ञापन

फिल्म निर्माता निर्देशक कृष्णा मिश्रा ने अपने बभनौती आवास पर गरीबों को भोजन कराया गया। उन्होने कहा कि इस परोपकार का फल सदेव मीठा होगा। इस मौके पर गरीब वनवासियों को रोजमर्रा के आवश्यक सामान भी उपलब्ध कराए गए। सहयोग में प्रमोद मिश्रा, संदीप मिश्र ,आशुतोष मिश्र, नीरज मिश्र, रामानंद मिश्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed