फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Help desks set up for women's safety in a dilapidated state.

Bhadohi News: महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनी हेल्प डेस्क बदहाल

Thu, 16 Jul 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Help desks set up for women's safety in a dilapidated state.
सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर बदहाल पड़ा महिला हेल्प डेक्स। संवाद
महिला यात्रियों के साथ होने वाले आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए मिशन शक्ति के तहत शहर के सिटी रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक पर बनी महिला हेल्प डेस्क देख-रेख के अभाव में बदहाल है। स्टेशन पर 3500 से अधिक महिला यात्री पहुंचती है। सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-एक पर मिशन शक्ति के तहत जीआरपी थाने के तहत महिला हेल्प डेस्क बनाया गया था। इसके बनने के बाद से ही यह हेल्प डेस्क हमेशा बंद ही रहता है। देखरेख के अभाव में इन हेल्प डेस्क का केबिन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रहा है। कहीं, पर हेल्प डेस्क केबिन का गेट क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उसमें रखे टेबल और कुर्सियों पर धूल की मोटी परत जमी हुई है। सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंची महिला यात्री सुगंधा देवी, कल्पना यादव आदि ने बताया कि, महिला हेल्प डेस्क पर अक्सर ही बंद रहता है। इसके अलावा यहां कोई महिला आरक्षी भी तैनात नहीं है। ऐसे में स्टेशन से साप्ताहिक, सुपरफास्ट, एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों में दिन-रात के समय यात्रा करने महिलाओं, युवतियों, किशोरियों और बच्चियों के साथ आपराधिक घटना होने के बाद शिकायत कहां करें। इसके लिए उनके अंदर एक अजीब समस्या बनी हुई है। पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि, महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षियों की तैनाती का निर्देश दिया गया है। अगर, वहां कोई तैनात नहीं है, तो इसकी जांच कराकर जल्द ही वहां पर किसी महिला आरक्षी की तैनात किया जाएगा। साथ ही हेल्प डेस्क की क्षतिग्रस्त पड़ी केबिन की भी जल्द ही मरम्मत का कार्य करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed