फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Heavy waterlogging in low-lying areas

निचले इलाके में भारी जलभराव

Sat, 16 Jul 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 16 Jul 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Heavy waterlogging in low-lying areas
ज्ञानपुर के दुर्गागंज तिराहे पर बारिश के बाद दो फीट तक लगे पानी से होकर गुजरती चारपहिया।
जिले में शुक्रवार को दो घंटे की लगातार हुई बारिश से जहां एक ओर से धान की रोपाई में लगे किसान प्रसन्न हो गए, वहीं नगरीय इलाकों का जनजीवन बेपटरी हो गया। तमाम निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों की फजीहत हो गई। स्कूल और कार्यालय परिसरों में पानी भर जाने से बच्चों और कर्मचारियों आदि को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह नौ बजे के आसपास आसमान में घिरी काली घटाओं ने मूसलाधार बारिश की। इससे ज्ञानपुर प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में घुटने तक पानी लग गया। रजिस्ट्री ऑफिस के गेट पर भी पानी लग जान से लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा दुर्गागंज त्रिमुहानी पर घुटने भर तक लगे बारिश के पानी से होकर वाहनों को गुजरने की विवशता कई लोगों पर भारी पड़ी।
विज्ञापन


वाहन आने-जाने वालों की पोशाक बिगाड़ते रहे। पुरानी कलेक्ट्री, राजा पार्क और तहसील रोड पर जलजभराव  से कीचड़ ही कीचड़ फैल गया। इससे इन मार्गों पर आवागमन दुरूह हो गया था। दूसरी ओर तेज बारिश के बाद सिवान में रौनक बढ़ गई। धान की रोपाई ने तेजी पकड़ ली। पैदावार कैसी होगी यह तो समय बताएगा, लेकिन मौसम के मिजाज से खुश किसान इस बार धान की खेती को लेकर उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान अनुपम उपाध्याय ने कहा कि इंद्रदेव की कृपा यों ही बनी रही तो धान की खेती में जुटे किसानों की मेहनत सफल हो जाएगी। कृषि विशेषज्ञ एके चतुर्वेदी ने कहा कि बारिश में एक-दो दिन का अंतराल भी जरूरी है। इससे सब्जी की फसल को भी फायदा होगा।


बारिश से बिजली उपकेंद्र परिसर लबालब हो गया। इससे बिजली आपूर्ति तो बाधित नहीं हुई लेकिन कर्मचारियों और कॉलोनीवासियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उपकेंद्र आने-जाने वाले कर्मचारियों को घुटने भर पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा है। दूसरी ओर रहवासी कॉलोनी में लोगों के आवास की चौखट तक बारिश का पानी पहुंच गया है। इससे कॉलोनी का जनजीवन बेपटरी हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि थोड़ा पानी और बढ़ा तो उपकेंद्र के अंदर लगे उपकरणों को भी प्रभावित कर सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed