फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Heavy rain in Modh for two and a half hours, other areas remained dry

Bhadohi News: मोढ़ में ढाई घंटे तक झमाझम बारिश, अन्य इलाके रहे सूखे

Sat, 15 Jul 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Modh for two and a half hours, other areas remained dry
ज्ञानपुर। जिले में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को दिन भर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान दिखे। हालांकि जिले के मोढ़ इलाके में ढाई घंटे तक अच्छी बारिश भी हुई, लेकिन उमस से राहत मिलता नहीं दिखा। मोढ़ इलाके के छोड़ दे तो किसी भी क्षेत्र में एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। जिससे दिन भर लोग गर्मी से परेशान दिखे।
विज्ञापन

जिले में कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। कभी बादल, कभी उमस तो कभी तेज धूप लोगों को परेशान कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की रात कुछ भदोही के देवनाथपुर सहित कई हिस्सों में बारिश हुई। वहीं कई इलाकों में सिर्फ रिमझिम बारिश होकर रूक गई। यहीं हाल शुक्रवार को भी रहा। जहां मोढ़ इलाके ढाई घंटे तक झमाझम बारिश हुई, लेकिन जिले अन्य इलाके भदोही, सुरियावां, ज्ञानपुर, गोपीगंज, घोसिया, औराई, सीतामढ़ी, जंगीगंज जैसे इलाकों में एक बूंद भी बारिश नहीं हुई। इन इलाकों में दोपहर में धूप का असर देखा गया। ढाई घंटे की बारिश में मोढ़ क्षेत्र के कई इलाके जलमग्न हो गए। चकचंदा, कशियापुर सहित अन्य मार्ग कीचड़युक्त हो गया। इसके अलावा चकचंदा यादव बस्ती में जलजमाव हो गया। ढाई घंटे की बारिश के बाद भी लोगों को उसम से राहत मिलता नहीं दिखा। कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि अधिकतम आर्द्रता दर 100 फीसदी रही। जिससे उमस का असर देखा गया। बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री वहीं न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को धूप खिलेगी, अचानक से मौसम में बदलाव होगा और हल्की बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed