{"_id":"670ec4ce3694dbefa40a9131","slug":"hearing-on-bail-of-sp-mlas-son-postponed-again-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-117861-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सपा विधायक के बेटे की जमानत पर सुनवाई फिर टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सपा विधायक के बेटे की जमानत पर सुनवाई फिर टली
विज्ञापन
ज्ञानपुर। नाबालिग नौकरानी को आत्महत्या के लिए उकसाने और बालश्रम के मुकदमे में जेल में निरूद्ध सपा विधायक जाहिद बेग के बेटे जईम बेग के जमानत पर सुनवाई मंगलवार को एक बार फिर टल गई। पुलिस की ओर से रिपोर्ट न लगाने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई और बुधवार को अंतिम मौका दिया।
सपा विधायक के आवास पर नाबालिग नौकरानी के आत्महत्या करने के बाद पुलिस ने विधायक समेत उनकी पत्नी सीमा बेग और बेटे जईम बेग के खिलाफ बाल श्रम और किशोरी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर बेटे जईम को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद सपा विधायक ने एमपीएमएल कोर्ट में आत्मसमर्पण किया।
सोमवार को सपा विधायक जाहिद बेग की एमपीएमएल कोर्ट में वीसी से सुनवाई हुई। विधायक के बेटे जईम बेग की रिहाई के मामले में पुलिस की ओर से त्योहारी व्यस्तता के कारण रिपोर्ट न लगाने से मंगलवार को भी सुनवाई टाल दी गई। प्रभारी निरीक्षक भदोही की ओर से कहा गया कि विजयदशमी, विसर्जन जुलूस और भरत मिलाप के कारण पुलिस को पांच दिन का समय दिया जाए, जिसे कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया। कोर्ट ने हर हाल में बुधवार को आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया। विधायक के अधिवक्ता मजहर शकील ने बताया कि विधायक के बेटे जईम की बेल सुनवाई पुलिस रिपोर्ट न लगने से नहीं हो सकी। कोर्ट बुधवार को बेटे जईम के रिहाई के मामले में सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
अब कुर्की की तैयारी में जुटी पुलिस
ज्ञानपुर। सपा विधायक जाहिद बेग की पत्नी सीमा बेग अब भी फरार चल रही है। जिसको लेकर पखवारे भर पूर्व पुलिस ने आवास पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया था। 15 दिन का खत्म होने पर अब पुलिस कुर्की की तैयारी में है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत कुर्की होगी।