फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Health worker's son jumped in front of train

स्वास्थ्य कर्मी के बेटे ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान

Wed, 17 Jun 2020 05:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Health worker's son jumped in front of train
भदोही। नगर के चौरी रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात संविदा अकाउंट मैनेजर सुरेश चंद मौर्य के 26 वर्षीय पुत्र ने बुधवार को ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली। कोतवाली पुलिस ने सुबह आठ बजे उसने विश्वकर्मा मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव बरामद किया। मौके पर पहुंचे कोतवाल श्रीकांत राय ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि सुबह आठ बजे के समय खबर मिली कि किसी युवक ने मालगाड़ी के सामने आकर जान दे दी है। मौके पर तो पहचान नहीं हो सकी। लेकिन शव को कोतवाली लाकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद उसके पिता सुरेश चंद कोतवाली आए और अपने बेटे की गुमशुदगी की बात करने लगे। इस पर उन्हें मृतक के कपड़े और चप्पल दिखाया गया तो वे फफक कर रोने लगे। उन्होंने बताया कि उनका बेटा तड़के घर पर सुसाइड नोट छोड़कर घर से निकल गया था। तभी से घर के सभी लोग उसे ढूंढ रहे थे। जहां जहां समझ में आया लोगों ने ढूंढा लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ.वीके सिंह ने उन्हें लिए कोतवाली भेजा लेकिन यहां पहले ही उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका था। पिता ने बताया कि सुसाइड नोट में बेटे ने आधार कार्ड, डेबिट कार्ड आदि कहां रखा है बताया। एटीएम पिन भी बताया और लिखा कि वह आत्महत्या करने जा रहा है। उसे ढूंढा न जाए। वह जो कर रहा उसके लिए वह खुद जिम्मेदार है। पिता ने यह भी बताया कि तबियत से परेशान रहता था। हम लोग उसे ढांढस बंधाते थे कि ठीक हो जाओगे लेकिन ऐसा कदम उठा लिया। जवान बेटे की मौत की खबर मां बार बार बेहोश हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed