Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Head constable attacked with pegs in land dispute, death

भूमि विवाद में खूंटे से हेडकांस्टेबल पर हमला, मौत

Wed, 28 Jul 2021 06:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
Head constable attacked with pegs in land dispute, death
कोतवाली क्षेत्र के सरपतहां गांव में सोमवार की रात जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में बीच-बचाव करने गए हेडकांस्टेबल फूलचंद्र मिश्रा (48) पर एक पक्ष ने खूंटे से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। मृत हेडकांस्टेबल प्रयागराज के ट्रांसपोर्ट नगर के रहने वाले थे। वह जौनपुर के सुरेरी थाने में तैनात थे। मृतक की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को दो लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रयागराज के कृष्ण विहार कालोनी ट्रांसपोर्ट नगर निवासी फूलचंद्र मिश्र जौनपुर के सुरेरी थाने में हेड कांस्टेबल पद पर तैनात थे। सोमवार को वह अपने साथी अनिल सिंह निवासी परऊपुर मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर और मृत्युंजय मिश्र निवासी भानूपुर सुरेरी जौनपुर के साथ ज्ञानपुर के सरपतहां निवासी परिचित कैलाश दूबे के यहां आए थे। शाम को कैलाश दूबे और उनके पड़ोसी विधान दूबे के बीच जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान बीच बचाव करने पहुंचे फूलचंद्र मिश्र पर विपिन दूबे ने खूंटा उखाड़कर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह अचेत होकर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की बेटी नीतू मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने विपिन और राहुल दूबे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। हेडकांस्टेबल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed