{"_id":"977f0507b9b58d9b7f72ce14cfb02f56","slug":"he-would-fail-to-prevent-the-opposition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी को रोकने में असफल होगा जनता परिवार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी को रोकने में असफल होगा जनता परिवार
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Mon, 04 May 2015 02:22 AM IST
विज्ञापन
सभी विपक्षी दल अपना अस्तित्व बचाने के लिए एकजुट हो रहे हैं लेकिन जनता परिवार नरेंद्र मोदी को रोकने में असफल रहेगा।
प्रदेश अध्यक्ष, रविवार को नगर में काशी क्षेत्र की मंत्री सपना दूबे के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब हुए। वाराणसी से लौटते समय वह कुछ समय के लिए यहां पर रुके।
उन्होंने कहा कि जनता ने जिस उम्मीद के साथ केंद्र में भाजपा की सरकार को बनाया है, सरकार उसका बखूबी निर्वहन कर रही है।
आजादी के बाद से जिन गांवों का विकास नहीं हुआ उनका विकास अब हो रहा है। केंद्र सरकार ने जो घोषणाएं की है उसे पूर्ण करने में लगी हुई है।
केंद्र ने गरीबों एवं मजदूरों के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार को 20 हजार करोड़ दिया। बेमौसम बारिश से नष्ट हुई फसल के मुआवजा के लिए केंद्र ने पैसे दिए।
प्रदेश सरकार के लचर रवैये से किसानों को मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, अटल पेंशन योजना सहित अन्य योजनाओं को गिनाया।
इसके पूर्व काशी प्रांत की क्षेत्रीय मंत्री सपना दूबे के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस मौके पर ईश्वर लाल बरनवाल, आदर्श सिंह, सियाराम यादव, ज्ञानेंद्र उपाध्याय, रमेश पांडेय, राजकुमार जायसवाल, शंकराचारी दूबे, संतोष दूबे, इंद्रपाल सिंह, रवि, रिंकू, सुरेंद्रनाथ दूबे, शकुंतला दूबे, गायत्री, नीलम पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।