फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   He cut the birthday cake by Congressmen , distributed sweets and fruits

राहुल के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने काटा केक, बांटी मिठाई और फल

Sat, 20 Jun 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sat, 20 Jun 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
He cut the birthday cake by Congressmen , distributed sweets and fruits
 इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों की निंदा की गई।
विज्ञापन


 जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार दुबे (राजन) के नेतृत्व में राहुल का जन्मदिन मनाने के बाद कांग्रेसजनों ने केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साधा।

 इस दौरान आयोजित सभा में श्री दुबे ने कहा कि केंद्र में किसान और जनविरोधी सरकार है। उसे किसानों और आम आदमी की समस्याओं से कुछ लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन


उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए कांग्रेसजन तैयार हो चुके हैं। केएनपीजी के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव सुरेश प्रकाश तिवारी ने कहा कि देश की जनता को भाषण नहीं काम चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मगर इसके विपरीत मोदी जी केवल भाषणबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार अब बेनकाब हो रही है। यही हाल रहा तो आने वाले चुनावों में देश की जनता अदाणी और अंबानी की इस सरकार को करारा जवाब देगी।


रविशंकर यादव ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से दीपक कुमार पांडेय, रमाशंकर पांडेय, लक्ष्मी चौबे, नागेश पांडेय, रामश्रृंगार पाठक, झूरू उपाध्याय, शिवधारी शुक्ला, लक्ष्मीशंकर पांडेय, मकसूदन पांडेय, संजय जायसवाल, दिनेेश तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed