फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Half an hour of rain brought relief, but as the day progressed, the sun made things worse

Bhadohi News: आधे घंटे की बारिश से मिली राहत, दिन चढ़ते ही धूप से हाल बेहाल

Mon, 22 Jun 2026 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Half an hour of rain brought relief, but as the day progressed, the sun made things worse
तेज धुप में सर ढ़क कर जाती युवतियां। संवाद
ज्ञानपुर। मानसून में देरी और एंटी साइक्लोन की सक्रियता से तापमान गर्म बना हुआ है। बीते 10 दिनों से तापमान 40 डिग्री के ऊपर है। तीन दिनों तक लगातार 42 डिग्री पर तापमान स्थिर रहने के बाद सोमवार को तापमान में एक डिग्री की गिरावट देखी गई। रविवार की रात बदले मौसम का असर रहा कि सोमवार की सुबह करीब आधे घंटे बारिश हुई। जिससे मौसम सामान्य हुआ, लेकिन 10 बजने के बाद सूरज फिर से तल्ख हो गया और शाम छह बजे तक तेज धूप का असर बना रहा। वहीं गर्म हवाओं के कारण लू का अहसास हुआ।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केन्द्र बेजवां के प्रभारी अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि इन दिनों मानसूनी हवाओं की सुस्ती बनी है। उत्तर व मध्य भारत के ऊपर बने एंटी-साइक्लोन के कारण सूरज तल्ख बना हुआ है। जिले में मानसून में देरी देखी जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जून के बाद ही मानसून के आने की संभावना है।
विज्ञापन

जिले में बीते 10 दिनों से लगातार अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। बीच-बीच में हो रही बारिश और मौसम में बदलाव के कारण रात के तापमान में गिरावट देखी जा रही है, लेकिन सुबह होते ही दिन चढ़ने के साथ तापमान चढ़ने लग रहा है। रविवार की सुबह साढे सात बजे के आसपास करीब आधे घंटे की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इस बीच आसमान में बादलों का असर बना रहा। डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि मौसम में बदलाव से अधिकतम तापमान 42 डिग्री से एक डिग्री गिरकर 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री की गिरावट के साथ 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर बीते 10 दिन के तापमान पर
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
22 जून - 41 - 30
21 जून - 42 - 33

20 जून - 42 - 33
19 जून - 42 - 33

18 जून - 41 - 32
17 जून - 41 - 32
16 जून - 42 - 31

15 जून - 41 - 31

14 जून - 41 - 32
13 जून - 40 - 30
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed