फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Hajj journey and sailed Jayrin

हज के सफर पर जायरीन हुए रवाना

Thu, 27 Aug 2015 02:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला, भदोही Updated Thu, 27 Aug 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
Hajj journey and sailed Jayrin

विज्ञापन
 मंगलवार को रवाना हुए ढाई   दर्जन से अधिक हजयात्रियों का लोगों ने फूल  मालाओं से इस्तकबाल कर भावभीनी विदाई दी। इस दौरान लोगों ने हजबैतुल्लाह मुबारक हो के नारे बुलंद किए। रवाना हुए लोगों की फ्लाइट  बाबतपुर हवाई अड्डे से रात 8.10 बजे थी।
मंगलवार को नगर के          विभिन्न  मोहल्लों से दो दर्जन से अधिक लोग मुबारक सफर पर रवाना हुए। इनमें बाजार  सलाबत खां के शाहनवाज अंसारी, उनकी वालिदा, सास और अहलिया,         चौरी रोड के  सैफउद्दीन अंसारी उनकी अहलिया, दरोपुर के          हन्नान उनकी अहलिया, निजामपुर के  बिस्मिल्लाह उनकी अहलिया और जावेद अंसारी उनकी अहलिया और पीरखांपुर के  सेराज अंसारी उनकी अहलिया और तीन बेटियां मुबारक सफर पर रवाना  हुए हैं।
विज्ञापन

 इन  सबको बाबतपुर के लिए रुख्सत करने के लिए सुबह से ही मोहल्लों में लोगों का  आना जाना लगा रहा। हर कोई लोगों से मुसाफा कर (हाथ मिलाकर) अल्लाह की  बारगाह में दुआ की दरख्वास्त कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते लगभग सभी मोहल्लों  में भारी रौनक हो गई थी। खुशी का इजहार करने के लिए लोगों ने अपने अपने  घरों की सजावट भी की थी। सुबह से   लेकर दोपहर तक लोगों की रवानगी का सिलसिला  जारी रहा। इस दौरान लोगों ने          हजबैतुल्लाह मुबारक हो के नारे बुलंद किए और            हाजियों से रब की बारगाह में देशो दुनिया में अमनो अमान और आपसी भाईचारे की  कामना करने की गुजारिश की।

इस दौरान मिलने जुलने वालों में विधायक जाहिद बेग के  अलावा मास्टर मोबीन अंसारी, सदरुद्दीन अंसारी, आफताब आलम, अंसार अंसारी, टोनी मंसूरी,  जावेद अहमद, इस्माइल अंसारी, इम्तीयाज अंसारी, महताब आलम, जफर              मंसूरी, आदिल अंसारी आदि              मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed