फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gyansarovar stairs will be repaired with five lakhs

ज्ञानसरोवर की सीढ़ियों की पांच लाख से होगी मरम्मत

Tue, 30 Aug 2022 10:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Gyansarovar stairs will be repaired with five lakhs
ज्ञानुपर। बाबा हरिहर नाथ मंदिर के सामने स्थित ज्ञानसरोव की सीढ़ियों की मरम्मत होगी। नगर पंचायत इस पर पांच लाख रूपये खर्च करेगी। कार्यदायी संस्था के चयन का कार्य शुरू हो गया है। सितंबर में सीढ़ी की मरम्मत हो जाएगी। अमर उजला ने 26 अगस्त के अंक में नए तालाब खोदवा रहे पर पुराने की परवाह नहीं शीर्षक के नाम से खबर प्रकाशित की गई थी। इसमें ज्ञानपुर के ऐतिहासिक ज्ञान सरोवर का भी जिक्र किया गया था। जिसे संज्ञान में लेते हुए नगर पंचायत ज्ञानपुर ने ज्ञानसरोवर की सीढ़ियों को नव निर्माण कराने के लिए 4.97 लाख रुपये की धनराशि आवंटित कर दिया है। इसके लिए पहले टेंडर निकाला जाएगा। कार्यदायी संस्था का चयन कर अल्प समय में सीढ़ियों की मरम्मत होगी। वार्ड संख्या चार के सभासद रंजीत गुप्ता ने सीढ़ियों का मरम्मत कार्य करने के लिए नगर पंचायत और शासन को पत्र दिया था। अधिशासी अधिकारी राजेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि सीढ़ियों की मरम्मत के लिए धन आवंटित हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed