फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gyanpur reels under 43 heat; delayed monsoon intensifies the scorching conditions

Bhadohi News: ज्ञानपुर में 43 डिग्री तापमान से हाल बेहाल, मानसून की देरी से बढ़ी तपिश

Sun, 28 Jun 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Gyanpur reels under 43 heat; delayed monsoon intensifies the scorching conditions
ज्ञानपुर। जिले में मानसून की लेटलतीफी के कारण गर्मी असहनीय हो गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्म हवाएं और तपिश भरी धूप लोगों का जीना दुश्वार कर रही है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी उमस और गर्मी बरकरार रहने की आशंका जताई है। सुबह 10 बजे से ही तापमान 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। दोपहर होते-होते यह 43 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे लोगों के चेहरे झुलस गए। दोपहर के समय शहर से लेकर गांव तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। घरों के अंदर भी उमस परेशान कर रही है। बिजली की आंख मिचौली भी लोगों को खूब रुला रही है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी अजित चतुर्वेदी ने बताया। उत्तर पूर्व से आने वाली गर्म हवाओं से तपिश लगातार बढ़ रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

दिनभर के तापमान का हाल
सुबह आठ बजे तापमान 39 डिग्री था, जो 10 बजे 40 डिग्री हो गया। दोपहर 12 बजे तक यह 41 डिग्री और दोपहर एक बजे 43 डिग्री पर पहुंच गया। दोपहर दो बजे भी तापमान 43 डिग्री बना रहा। शाम छह बजे यह 38 डिग्री और रात आठ बजे 37 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गर्मी से बचाव के उपाय
जिला अस्पताल के फिजिशियन प्रदीप यादव ने शरीर में पर्याप्त जल स्तर बनाए रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि शरीर में पानी की कमी न होने दें और घर से निकलते समय सावधानी बरतें। बाहर का खाना और तले भुने खाद्य पदार्थ खाने से बचना चाहिए। गर्मी के मौसम में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed