{"_id":"5fb416b98ebc3e1a242d3522","slug":"gyanpur-mla-vijay-mishra-s-son-and-daughter-in-law-will-have-20-shops-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के बेटे और बहू की 20 दुकानें होंगी निरस्त, जिला पंचायत की हैं दुकानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के बेटे और बहू की 20 दुकानें होंगी निरस्त, जिला पंचायत की हैं दुकानें
Wed, 18 Nov 2020 12:00 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहुबली विधायक विजय मिश्र के बेटे विष्णु मिश्र और बहू रूपा मिश्रा की फर्म के नाम आवंटित जिला पंचायत की 20 और करीबी प्रदीप शुक्ला को आवंटित पांच दुकानों को निरस्त करनेे की संस्तुति की गई है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने पूरी आवंटन प्रक्रिया को निरस्त करने की संस्तुति करते हुए प्रस्ताव जिला पंचायत अध्यक्ष के पास भेजा है।
विज्ञापन
गोपीगंज स्थित जिला पंचायत की दुकानों के आवंटन में मनमानी का आरोप लगाते हुए पिछले दिनों ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के रिश्तेदार कृष्ण मोहन तिवारी ने जिलाधिकारी, अपर मुख्य अधिकारी और अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन
इसमें आरोप लगाया था कि गोपीगंज में प्राथमिक विद्यालय केभवन को गिराकर बनाई जा रहीं दुकानों में विधायक ने अपने बेटे विष्णु मिश्रा और बहू रूपा मिश्रा के फर्म नव निर्माण इंफ्राहाइट्स एंड प्राइवेट लिमिटेड के नाम 20 दुकानें आवंटित करा लीं, जबकि करीबी प्रदीप शुक्ला के नाम पांच दुकानें आवंटित कराई गईं।
विज्ञापन
जिला पंचायत के अपर मुख्य भारतीय सुभाष चंद्र भारतीय ने कहा कि शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए दुकान आवंटन की नीलामी प्रक्रिया को ही निरस्त करने की संस्तुति की गई है। इस आशय का प्रस्ताव बनाकर अध्यक्ष के पास भेजा गया है।