फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gyanpur main canal will be renovated with Rs 20.65 crores

Bhadohi News: 20.65 करोड़ से होगा ज्ञानपुर मुख्य नहर का पुनरुद्धार

Wed, 05 Nov 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gyanpur main canal will be renovated with Rs 20.65 crores
थानीपुर के पास ज्ञानपुर मुख्यनहर । संवाद
ज्ञानपुर। जिले की लाइफ लाइन ज्ञानपुर मुख्य नहर के पुनरुद्धार का रास्ता साफ हो गया है। सिंचाई विभाग के भेजे गए 20 करोड़ 65 लाख के प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल गई है। इससे 74 किमी लंबी नहर की मरम्मत संग 25 जर्जर पुलिया और 75 कुलाबे भी सही कराए जाएंगे। इससे किसानों के खेतों तक आसानी से पानी पहुंच सके। मुख्य नहर प्रयागराज के केहुनी से निकल कर वाराणसी और मिर्जापुर जिले तक जाती है। इसकी लंबाई 74 किमी है, जबकि भदोही रजबाहा की लंबाई 53 और सीखड़ रजबाहा की लंबाई 43 किलोमीटर है। करीब छह से सात दशक पूर्व बनी मुख्य नहर की साफ-सफाई तो हो जाती लेकिन पुलिया, कुलाबे से लेकर अन्य कार्य नहीं हो सके। सात दशक पूर्व बनी नहर की कई पुलिया और कुलाबे खराब हो चुके हैं। करीब आठ महीने पूर्व नहर विभाग ने इसके पुनरुद्धार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था, जिसकी अब स्वीकृति मिल गई है। इससे नहर की दशा बदलनी तय हो गई है। बजट से नहर में जमी सिल्ट की सफाई, जर्जर 25 पुलिया, 75 कुलाबे संग अन्य कार्य कराए जाएंगे। इससे भदोही, वाराणसी और मिर्जापुर की करीब 15 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होगी और तीन लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। ज्ञानपुर पंप कैनाल साल 1954 में बना था। इसे प्रथम पंचवर्षीय योजना के तहत बनाया गया था। इस पंप कैनाल से भदोही जिले के अलावा, वाराणसी, मिर्जापुर के कुछ गांवों को भी पानी जाता है। उस दौरान नहर पर नाममात्र के पुल बने थे। बीच-बीच में जरूरत के अनुसार पुलाें की संख्या बढ़ती गई और टेला प्रयागराज से बाबूसराय तक 27 पुल बने हैं। इन पुलों में अधिसंख्य की रेलिंग जर्जर हो गई तो कुछ जगह सड़कें धंस गई हैं। इससे आवागमन में हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed