फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gyanpur main canal will be cleaned with 15 lakh rupees

Bhadohi News: 15 लाख से ज्ञानपुर मुख्य नहर की होगी सफाई

Fri, 18 Apr 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Gyanpur main canal will be cleaned with 15 lakh rupees
ज्ञानपुर। जिले की लाइफ लाइन कही जाने वाली ज्ञानपुर मुख्य नहर की सफाई की जाएगी। चकवां से लेकर वाराणसी तक करीब 37 किमी तक नहर को साफ किया जाएगा। इससे इससे सिंचाई में दिक्क्त नहीं होगी। इस पर करीब 15 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

मुख्य नहर प्रयागराज के केहुनी से निकल कर वाराणसी और मिर्जापुर जिले तक जाती है। इसकी लंबाई 74 किमी है जबकि भदोही रजवाहा की लंबाई 53 और सीखड़ रजवाहा की 43 किमी हैं।
विज्ञापन

माइनर और रजवाहा की सफाई और मरम्मत के लिए समय-समय पर बजट मिलता रहता है, लेकिन मुख्य नहर के लिए अभी तक बजट नहीं मिल पाया है। मुख्य नहर की सफाई न होने से गाद के कारण वाराणसी क्षेत्र में पूरी क्षमता से पानी नहीं पहुंच पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोही, वाराणसी और मिर्जापुर जिलों में करीब 15 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल की सिंचाई नहर से ही की जाती है।
अब सिंचाई विभाग की तरफ से दूसरे मद में मिले बजट से ज्ञानपुर मुख्य नहर की सफाई कराने की कवायद में जुट गया है। अधिशासी अभियंता नहर सुधीर कुमार पाल ने बताया कि वर्ष 2010 में मुख्य नहर की सफाई के लिए बजट मिला था।
करीब 14 साल से सफाई नहीं हो पाई है। इससे वाराणसी क्षेत्र में ऊंचाई और गाद के कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच पाता। पूरी क्षमता से नहर चलने के बाद भी लोगों को लाभ नहीं मिल पाता।

इसलिए मुख्य नहर की सफाई की तैयारी की गई है। उन्होंने बताया कि केहुनी से चकवां तक नहर की स्थिति ठीक है, लेकिन उसके बाद जैसे-जैसे नहर आगे बढ़ती है गाद की मात्रा बढ़ जाती है। चकवां से वाराणसी तक नहर को साफ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed