{"_id":"67d07d3af2635666df0f87fe","slug":"gyanpur-lalanagar-road-will-be-10-meters-wide-1437-crore-rupees-will-be-spent-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-123419-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 10 मीटर चौड़ा होगा ज्ञानपुर-लालानगर मार्ग, खर्च होंगे 14.37 करोड़ रूपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 10 मीटर चौड़ा होगा ज्ञानपुर-लालानगर मार्ग, खर्च होंगे 14.37 करोड़ रूपये
विज्ञापन
जिले को वाराणसी-प्रयागराज हाईवे से जोड़ने वाले ज्ञानपुर-लालानगर मार्ग का चौड़ीकरण होगा। शासन ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
14 करोड़ 37 लाख की लागत से बनने वाली आठ किमी सड़क अब सात के बजाय 10 मीटर तक चौड़ी की जाएगी। सड़क चौड़ी होने से लोगों की हाईवे से कनेक्टविटी आसान हो जाएगी। जाम से भी मुक्ति मिलेगी।
जिले की 546 ग्राम पंचायतों और सात नगर निकायों में करीब ढाई हजार किमी तक सड़कों का जाल फैला है। लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, जिला पंचायत संग नगर पंचायत, मंडी समिति मार्गों की निगरानी करती है। इसमें सभी निर्माण कार्य का नोडल लोक निर्माण विभाग रहता है। हर साल सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मतीकरण, गड्ढामुक्त अभियान में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। इस दौरान जरूरत के हिसाब से कुछ सड़कें चौड़ी की जाती हैं।
वाहनों की बढ़ती संख्या एवं यातायात के बोझ के कारण कई सड़कों पर अक्सर जाम लग जाता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ज्ञानपुर-लालानगर मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर काफी दिनों से मांग चल रही थी। इसको लेकर प्रस्ताव भी भेजा गया था। अब प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
करीब आठ किलोमीटर की इस सड़क के चौड़ीरकण पर 14 करोड़ 37 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। फिलहाल यह सड़क सात मीटर है। वहीं चौड़ी होने पर यह 10 मीटर तक हो जाएगी। इससे दोनों तरफ से वाहनों का आवागमन सुगम हो जाएगा। सड़क चौड़ी होने से हाईवे पर जाने में लोगों को सहूलियत मिलेगी। वहीं टोल से वाराणसी की तरफ जाने वालों की दूरी भी कुछ कम हो सकेगी।