फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Guru Purnima: Bowed head at the feet of Guru, took blessings

गुरु पूर्णिमा: गुरु के श्रीचरणों झुकाया शीश, लिया आशीष

Wed, 13 Jul 2022 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 10:03 PM IST
विज्ञापन
Guru Purnima: Bowed head at the feet of Guru, took blessings
ज्ञानपुर/औराई/सीतामढ़ी। जिले भर में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरु के दर्शन-पूजन के लिए आश्रमों, मठों और गुरु दरबारों में दिनभर भीड़ जुटी रही। शिष्यों ने अपने गुरु के चरणों की वंदना की और आशीष लिया। जगह-जगह सत्संग और भंडारे का भी आयोजन हुआ। सीतामढ़ी, औराई, ज्ञानपुर क्षेत्र के आश्रमों सुबह से ही गुरु पूर्णिमा पर्व मनाने के लिए भीड़ जुटने लगी थी। महर्षि बाल्मीकि आश्रम सीतामढ़ी में बड़ी संख्या में पहुंचे शिष्यों ने महंत पं. हरि प्रसाद मिश्र का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने कहा कि गुुरु को ब्रह्मा, विष्णु, महेश के समान समझकर सम्मान करने की पुरातन परंपरा है। पटेल नगर, ज्ञानपुर स्थित गायत्री शक्ति पीठ मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। वहीं, गोपीगंज स्थित बाबा बड़े शिव धाम में आरएसएस की ओर से गुरु दक्षिणा का आयोजन किया गया। यहां जुटे स्वयंसेवकों ने ध्वज वंदना करने के बाद केशव बलिराम हेडगेवार, माधव राव, सदाशिव राव गोलवलकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। औराई क्षेत्र के अर्जुन पट्टी आश्रम में भी सुबह से भीड़ जुटने लगी थी। इस मौके पर भजन-कीर्तन के साथ भंडारे का भी आयोजन हुआ। इसी तरह हरिनारायणपुर में शिष्यों ने लक्ष्मण दास महाराज की प्रतिमा का दर्शन-पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed