फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   group marriage

सामूहिक विवाह: 109 गरीब कन्याओं के हाथ पीले

Fri, 15 Nov 2019 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
group marriage
घोसिया/सुरियावां। औराई और सुरियावां ब्लॉक में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 109 गरीब कन्याओं के हाथ पीले किए गए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को उपहार स्वरूप गृहस्थी के सामान दिए गए।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह को लेकर सुरियावां और औराई ब्लॉक में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। दूर-दराज से आने वाले जोड़े सज-धज कर मंडप में बैठ गए। सुरियावां में आचार्यों के साथ पं. दीपू पांडेय ने विधि विधान पूर्वक मंत्रकर विवाह कराया और जोड़ों ने उसका पालन किया। इस दौरान तीन मुस्लिम जोड़ों संग कुल 58 की शादी हुई। सामूहिक शादी समारोह में मुख्य अतिथि सांसद रमेश बिंद रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब परिवार की बेटियों की शादी के लिए कृत संकल्पित है। अब सूबे में एक भी बेटी बिन ब्याही नहीं रहेगी। जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार की यह योजना गरीबों के लिए वरदान है। भदोही विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी, एसपी राम बदन सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, एसडीएम आशीष कुमार मिश्र, सीओ भूषण वर्मा, चेयरमैन अशोक कुमार जायसवाल, बीडीओ पवन कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख अनिरुद्ध तिवारी आदि रहे। गायत्री परिवार के आचार्य अशोक पांडेय, दीपचंद अग्रहरि, रामराज, राजेंद्र प्रसाद, ऋचा सिंह आदि ने भी वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

घोसिया संवाददाता के अनुसार, औराई ब्लॉक सभागार में 51 गरीब जोड़ों की शादी हुई। वर-वधू को सामूहिक रूप से ब्लॉक परिसर में बैठाकर पुरोहित के मंत्रोच्चार से परिणय सूत्र में बांधकर सिंदूर दान कराया गया और उन्हें कपड़ा, आभूषण अन्य सामग्री देकर उनके ससुराल विदा किया गया। सामूहिक विवाह को लेकर वर-वधू के परिवार वाले उत्साहित रहे। बीडीओ श्याम जी ने बताया कि सामूहिक विवाह में शामिल कन्याओं के खाते में 35 हजार भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि समारोह में 28 अनुसूचित, 19 पिछड़ा, चार अल्पसंख्यक वर्ग की शादी हुई। इस मौके पर डीपीआरओ बालेशधर दूबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव, चेयरमैन खमरिया नंद कुमार मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed