{"_id":"573ccf494f1c1b5c57ac6e8e","slug":"grocery-store-fire-thousands-of-lighting-accessories","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना की दूकान में लगी आग, हजारों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना की दूकान में लगी आग, हजारों का सामान जला
bhadohi
Updated Thu, 19 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के अलुआं (चककौलापति) गांव में बुधवार सुबह सिलेंडर के रिसाव से किराना की दूकान में आग लग गई। इससे दूकान में रखा हजारों का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के चक्कर में एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। जिला अस्पताल में उपचार के बाद चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
चककौलापति गांव निवासी संतलाल बिंद की गांव में बनी सड़क के किनारे किराना की दूकान है। दूकान के एक हिस्से में ही परिवार के लोग रहते हैं। बुधवार सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर के रिसाव से आग लग गई। जब तक लोग समझते आग पूरे कमरे में फैल गई। देखते ही देखते किराना की दूकान को आग ने चपेट में ले लिया। शोरगुल के बाद पहुंचे ग्रामीणों और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घंटे भर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक हजारों का सामान जहां जलकर नष्ट हो गया था वहीं संतलाल की पत्नी अनीता देवी (35) गंभीर रूप से झुलस गई। पीड़ित के मुताबिक दूकान में कई कंपनियों के कोल्डड्रिंक सहित कई सामान जल गए, जिसकी कीमत करीब दो लाख है।