फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Greenery will come from 10.98 lakh plants

10.98 लाख पौधों से आएगी हरियाली

Mon, 15 Jun 2020 03:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Greenery will come from 10.98 lakh plants
ज्ञानपुर। पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए जिले में बारिश के सीजन में 10 लाख 98 हजार 300 पौधे लगाए जाएंगे। जुलाई के पहले सप्ताह से पौधरोपण शुरू हो जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। वन विभाग ने 46 हजार से अधिक गड्ढे खुदवा दिए, हालांकि अन्य विभाग कच्छप गति से गड्ढे बनवा रहे हैं।
विज्ञापन

आधुनिकता की भागदौड़ और विकास के नाम पर हर साल लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं। इससे पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंच रहा है। हवा में कार्बन डाई ऑक्साइड की अधिकता के साथ ही बीमारियां फैल रही हैं। इसकी भरपाई के लिए हर साल पौधरोपण किया जाता है, लेकिन उसमें ज्यादातर पौधे देखरेख के अभाव में नष्ट हो जाते हैं। वर्ष 2020 में वन विभाग को 10 लाख 98 हजार पौधरोपण कराने का लक्ष्य मिला है। प्रभागीय वनाधिकारी आलोक सक्सेना ने बताया कि जुलाई में अभियान चलाकर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि शासन से अकेले वन विभाग को 4,63,050 लक्ष्य दिया गया है। इसके अलावा ग्राम्य विकास विभाग को 4,85,100, खनन विभाग को 1400, नगर विकास को 8100, लोक निर्माण विभाग 4600, सिंचाई विभाग को 4600, रेशम विभाग को 16400, कृषि विभाग को 71150, पशुपालन विभाग को 3000, उद्योग विभाग को 4500, विद्युत विभाग को 1700, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 850, श्रम विभाग को 1400, परिवहन विभाग को 1400, पुलिस विभाग को 4500, उद्यान विभाग को 25700 पौधरोपित करने का लक्ष्य दिया गया है। डीएफओ ने बताया कि वन विभाग की ओर से जिले के तीनों रेंज में 46 हजार गड्ढे बनाए गए हैं। ग्राम्य विकास एवं अन्य विभागों की और से गड्ढे बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पौधे नि:शुल्क वितरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed