फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Greenery increased by 5.22% in carpet city in two years

Bhadohi News: कालीन नगरी में दो साल में 5.22 फीसदी बढ़ी हरियाली

Thu, 05 Jun 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Greenery increased by 5.22% in carpet city in two years
ज्ञानपुर। जिले में बीते दो सालों में 5.22 फीसदी हरियाली बढ़ी है। वन विभाग समेत अन्य विभागों की ओर से किए जा रहे पौधरोपण से जिले में हरियाली का दायरा साल दर साल बढ़ रहा है। फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दो साल में भदोही में हरियाली 5.22 फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन

इससे पर्यावरण पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ा है। जिले में हर साल वन विभाग समेत 25 विभागों के समन्वय से लाखों पौधे रोपित किए जाते हैं। बीते तीन सालों में 35 लाख पौधे जिले में रोपित किए गए हैं। वन विभाग को छोड़ दिया जाए तो अन्य सभी विभागों के 80 फीसदी पौधे या तो सूख जाते हैं या फिर पशुओं की बली चढ़ जाते हैं। वन विभाग का दावा है कि उसके 90 फीसदी पौधे जिंदा रहते हैं। विभागीय प्रयासों की देन है कि बीते तीन सालों में हर साल जनपद में वृक्षावरण का दायरा बढ़ रहा है। फारेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट हर दो साल पर जारी होती है। साल 2019 में जनपद में वृक्षावरण का दायरा जहां 3.12 फीसदी था।
विज्ञापन

वहीं 2021 में बढ़कर 3.71 फीसदी हो गया। साल 2023 में वृक्षावरण 5.22 हो चुका है। साल 2025 की रिपोर्ट अभी नहीं आ सकी है, लेकिन विभाग का दावा है कि इस बार भी जनपद का वृक्षावरण बेहतर हुआ है। वन विभाग का मानना है कि अगर पौधों की बेहतर देखभाल की जाए तो एक बार लगने के बाद वे खुद अपने आप को सिंचिंत करते हैं। इससे पर्यावरण संतुलित रहता है। डीएफओ नीरज आर्या ने बताया कि जनपद का वृक्षावरण बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद का वन क्षेत्र शून्य है, इसलिए वनावरण तो नहीं, वृक्षावरण में हर साल सुधार हो रहा है। हर साल लाखों पौधे रोपित हो रहे हैं। इसका असर भी कहीं न कहीं वृक्षावरण पर दिख रहा है। पांच जून को वृहद पौधरोपण होगा। इसमें लाखों पौधेरोपित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed