{"_id":"58028c644f1c1b762b2909c7","slug":"grata-kerosene-quota","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरोसिन कोटा घ्ाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरोसिन कोटा घ्ाटा
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 16 Oct 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। शासन की ओर से पिछले छह माह से कालीन नगरी भदोही जिले के केरोसिन आपूर्ति में 65 फीसदी की कटौती की गई है। साथ ही सरकार की ओर से हर महीने केरोसिन की दाम में करीब पचास पैसे की बढ़ोत्तरी भी की जा रही है। इससे कार्डधारकों केरोसिन कम मिलने के साथ जेब पर भी बोझ बढ़ रहा है। इसको लेकर आए दिन कार्डधारकों का कोटेदारों से किच-किच हो रहा है। केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश के कुछ जिलों में की गई कटौती में भदोही जिला भी शामिल है। 65 फीसदी का मतलब 60 हजार लीटर केरोसिन कटौती हुई है।
मालूम हो कि मार्च तक जिले की केरोसिन आपूर्ति केंद्र सरकार से करीब एक लाख दस हजार लीटर थी। जिससे धीरे-धीरे कटौती करके वर्तमान समय में 51 हजार छह सौ लीटर हो गया है। इसके अलावा हर माह केरोसिन के दामों में प्रति लीटर करीब 50 पैसे की बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसके चलते कार्डधारकों को वर्तमान समय में केरोसिन की मात्रा में कटौती हो रही है, वहीं उन्हें आर्थिक नुकसान भी हो रहा है। कार्डधारकों को वर्तमान में प्रति कार्ड दो लीटर की जगह सवा लीटर केरोसिन वितरण किया जा रहा है।
इस बारे में जिला आपूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय का कहना है कि केंद्र सरकार की ओर से प्रदेश में केरोसिन कटौती वाले जिले में भदोही भी शामिल है। अब तक करीब 65 फीसदी केरोसिन कटौती हो चुकी है। इससे सवा लीटर औसतन प्रति कार्ड वितरित हो रहा है। साथ ही केरोसिन के मूल्य में भी करीब दो रुपये बढ़ चुका है।