फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Government should reduce toll tax: kanchal

टोल टैक्स आधा करे सरकार: कंछल

Wed, 23 Dec 2020 05:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Government should reduce toll tax: kanchal
लालानगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारीलाल कंछल ने कहा कि सरकार ने तीन गुना टोल टैक्स बढ़ाकर लॉकडाउन से प्रभावित व्यापार पर करारा असर डाला है। टोल टैक्स के कारण सड़क मार्ग से यात्रा ट्रेन के थ्री टियर एसी किराए के बराबर हो गई है। बुधवार को लखनऊ से मिर्जापुर जाते समय व्यापारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का गिराई-गोपीगंज स्थित पेट्रोल पंप पर माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल ने अब तक केंद्र और प्रदेश सरकार को 16 बार ज्ञापन दिया, जिसमें से कुछ मांगों को मानकर शेष को लटका दिया गया। जब तक व्यापारियों, मध्यम वर्गीय वाहन चालकों, ट्रांसपोर्टर के हित में टोल टैक्स को 50 फीसद तक नहीं किया जाएगा तब तक महंगाई और भ्रष्टाचार बढ़ा रहेगा। कहा व्यापार क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए जीएसटी, आयकर, टीडीएस रिटर्न देर से जमा करने पर पेनाल्टी माफ की जाए। लॉकडाउन में खड़े रहे वाहनों का टैक्स आधा हो। छह माह का बिजली बिल, व्यापार ऋण पर दो फीसदी ब्याज माफ हो। निकायों के अधीन दुकानों का किराया महामारी के दौर में न लिया जाए। हाउस टैक्स, व्यापारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। मंडी शुल्क माफ किया जाए। इस मौके पर रतनलाल अग्रहरी, रमाकांत गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, श्रीकांत जायसवाल, फिरोज खान, मिथिलेश अग्रहरी, कृष्ण कुमार खटाई आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed