फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Government's achievements counted on UP's foundation day

यूपी के स्थापना दिवस पर गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Sun, 24 Jan 2021 06:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Government's achievements counted on UP's foundation day
उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर केएनपीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में डीडीओ के स्टेनो राकेश स? - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय बालिका दिवस पर रविवार को काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेमिनार आयोजित की गई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को टूलकिट, साइकिल वितरित किया गया। दुग्ध उत्पादन में अव्वल आने पर कुरमैचा की धनपति देवी को 21 हजार का चेक और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं से बेटियां आज आत्मनिर्भर बन रही हैं। महिला हेल्प डेस्क, हेल्पलाइन से पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय मिल रहा। भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के प्रयास से आज हर बस्ती में बिजली पहुंच गई है। शहरी इलाकों में 24 घंटे जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 से 20 घंटे बिजली मिल रही है। भाजपा सरकार में धरातल पर योजनाएं पहुंची और प्रदेश तरक्की के राह पर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

विधायक संग डीएम राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह ने श्रम विभाग, वन विभाग, कृषि विभाग, उद्यान विभाग, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, महिला एवं बाल कल्याण विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग समेत अन्य विभाग के लगे स्टॉल का निरीक्षण किया। अतिथियों ने एक जनपद एक उत्पाद योजना में उद्योग विभाग की ओर से 15 लाभार्थियों को टूलकिट का वितरण किया। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में सुनार कार्य के लिए पांच लोगों को और नाई कार्य के लिए तीन लाभार्थियों को टूल कीट दिया गया। श्रम विभाग की ओर से 15 बालिकाओं को साइकिल वितरित किया गया। दुग्ध उत्पादन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कुरमैचा की धनपति देवी को गोकुल पुरस्कार और नंद बाबा पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी महेंद्र यादव ने पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पारिवारिक लाभ योजना, शादी अनुदान योजना और कृषि विभाग के अफसरों ने किसानों की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व अतिथियों ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप जलकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन करते हुए राकेश कुमार सिंह ने प्रदेश के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस मौके पर सीडीओ भानु प्रताप सिंह, डीडी कृषि अरविंद सिंह, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, बीएसए अमित कुमार, उपायुक्त हरेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed