फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Government promotion of teachers to regular quota agitation

पदोन्नति कोटे को नियमित करने के लिए राजकीय शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Sat, 11 Apr 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Sat, 11 Apr 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
Government promotion of teachers to regular quota agitation
 काली पट्टी बांधकर मांगों के समर्थन में सांकेतिक प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

आंदोलनरत शिक्षकों से मिलने पहुंचे पूर्व एमएलसी डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र ने उनकी मांगों का समर्थन किया और आंदोलन को जाएज बताया।

कहा कि सरकार को हर हाल में शिक्षकों की मांगों को पूरी करनी चाहिए। आंदोलनरत शिक्षकों ने राजकीय शिक्षकों का पदोन्नति कोटा नियमित किया जाएगा।

मॉडल स्कूलों में प्रशासक पदों के लिए सीधी भर्ती न करके उन्हें ही स्थापित करने, राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यालय के लिए आवास आवांटित करने, राजकीय शिक्षकों को यदि राज्य कर्मचारी मानता है तो राज्य कर्मियों की तरह सुविधाएं देने और एक अप्रैल 2005 के बाद सेवा में आए शिक्षकों, अधिकारियों को पुरानी पेंशन नीति को बहाल करने की मांग की।


 इसी क्रम में उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल ढोने जैसे कार्य को उनसे न कराया जाए। इस मौके पर प्रांतीय प्रचार मंत्री आशुतोष त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष डॉ. हरिश्चंद यादव, जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, जिला मंत्री कैलाशनाथ, प्रेमचंद्र यादव, कुसुम, ज्योति शर्मा, प्रियंका मिश्रा, निवेदिता, सरोज गुप्ता, अन्नू आदि रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed