फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Government opened treasury to rejuvenate schools

स्कूलों का कायाकल्प करने के लिए सरकार ने खोला खजाना

Fri, 18 Jun 2021 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Government opened treasury to rejuvenate schools
ऑपरेशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को अब 18 पैरामीटर से संतृप्त किया जाएगा। सरकार ने राज्य एवं 14वें वित्त का खजाना स्कूलों का कायाकल्प करने के लिए खोल दिया है। स्कूलों में सबमर्सिबल पंप, चहारदीवारी निर्माण, कीचन में बदलाव और पाथवे का भी निर्माण होगा। अब तक जिले में 250 से अधिक स्कूलों की तस्वीर बदल चुकी है। कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को भी अपग्रेड किया जा रहा है। गुजरे तीन वर्ष में करीब 500 स्कूलों को चिह्नित कर उनका रंगरोगन एवं कायाकल्प किया जा रहा है। अब तक 250 से अधिक स्कूलों को इस तरह से सुसज्जित किया गया है कि वे दूर से ही आकर्षक दिखने लगे हैं। अंग्रेजी माध्यम स्कूल पल्हैयां, प्राथमिक विद्यालय आनंदडीह, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोसिया, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय जोरईं, प्राथमिक विद्यालय केवटाहीं समेत 98 स्कूलों में चार को फोर स्टार ग्रेड जबकि 94 को फाइव स्टार ग्रेड मिल चुका है। इन स्कूलों के कमरों में टाइल्स, नवीन शौचालय, इंटरलाकिंग समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्य कराया जा चुका है। जिले के 1143 प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में सभी का कायाकल्प होना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया अब स्कूलों को 14 की जगह 18 पैरामीटर में संतृप्त करना है। स्कूलों में सबमर्सिबल पंप, पाथवे, चहारदीवारी निर्माण का कार्य महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed