{"_id":"6893a950260b02aea402165c","slug":"government-locks-three-clinics-and-one-ultrasound-center-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-130049-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तीन क्लीनिक, एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लगा सरकारी ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तीन क्लीनिक, एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लगा सरकारी ताला
विज्ञापन
गोपीगंज मे राष्ट्रीय राजमार्ग पर अल्ट्रासाउंड सेंटर सील करते अधीकारी । स्रोत विभाग
- फोटो : स्वास्थ्य विभाग
औराई/गोपीगंज। जिले में बुधवार को डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अवैध ढंग से संचालित क्लीनिक और अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और मजिस्ट्रेटों की टीम ने तीन क्लीनिक और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर सील कर दिए। औराई के त्रिलोकपुर नहरा के पास संचालित गुप्ता पाली क्लीनिक एंड सर्जिकल सेंटर में प्रसूता की मौत के बाद पहुंची टीम ने सेंटर को सील किया। वहीं पास के ही ह्रदय नर्सिंग होम और शकुंतला क्लीनिक पर भी जांच के बाद कार्रवाई की गई। इसके अलावा गोपीगंज में संचालित कुबेर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील किया गया। सीएमओ ने तीनों क्लिनिक संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के तिलठी गांव निवासी अजय कुमार रविवार को दोपहर करीब 12 बजे अपनी पत्नी विद्यावती का डिलिवरी कराने त्रिलोकपुर नहरा स्थित क्लीनिक पर आए थे। चहां कुछ घंटों के इंतजार के बाद ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। मगर, रात में विद्यावती की तबीयत बिगड़ गई। इस पर डॉक्टर ने दर्द का इंजेक्शन लगा दिया। लेकिन, उसकी तबियत बिगड़ती गई और देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। खबर मिलने पर औराई पुलिस भी पहुंची। मंगलवार को डीएम शैलेष कुमार के संज्ञान में मामला आया तो उनके निर्देश पर सीएमओ और एसडीएम न्यायिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई के डॉ. विनोद सिंह पुलिस बल के साथ क्लीनिक पर पहुंचे। वहां तैनात स्वास्थ्यकर्मियों से लाइसेंस और बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बारे में पूछताछ की तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद अस्पताल को सील कर वहां भर्ती छह मरीजों को दूसरे सरकारी अस्पतालों में भेज दिया गया। इसके बाद टीम पास के ही शकुंतला क्लीनिक व ह्रदय नर्सिंग होम पहुंची, जहां पंजीकृत चिकित्सक नहीं मिला और कई खामियां भी मिलीं। इसके बाद इसे सील कर दिया गया।
गोपीगंज नगर के कुबेर अल्ट्रासाउंड सेंटर को बुधवार को जिलाधिकारी शैलेष कुमार के निर्देश पर सील किया गया। शिकायकर्ता गोपीगंज निवासी विमल पांडेय ने आरोप लगाया था कि उनकी बहू का अल्ट्रासाउंड कराने पर रिपोर्ट में ऑल ओके दिखाया गया लेकिन प्रसव के बाद बच्चा मृत पैदा हुआ और उसका सिर भी अविकसित था। उन्होंने डीएम से शिकायत की। डीएम के निर्देश पर बुधवार को नायब तहसीलदार ज्ञानपुर जयराम प्रजापति टीम के साथ अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचे। जांच पड़ताल कर उसे सील कर दिया। गोपीगंज अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय ने बताया कि डीएम के आदेश पर सेंटर को सील किया गया है।