{"_id":"5fe5e17e8ebc3e3b8745e112","slug":"government-fulfilling-dreams-of-good-governance-bhadohi-news-vns565372490","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुशासन के सपनों को पूरा कर रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशासन के सपनों को पूरा कर रही सरकार
विज्ञापन
अभोली के स्कूल परिसर में अटल जयंती पर आयोजित गोष्ठी में मौजूद अतिथिगण।
- फोटो : BHADOHI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शुक्रवार को सभी ब्लॉकों में किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के संबोधन को भी किसानों ने सुना।
अभोली ब्लॉक के स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री जेपी निषाद और जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव ने अटल जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अटल जी के सुशासन के सपनों को साकार कर रहे हैं। किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। सब्सिडी किसानों के खातों में सीधे ट्रांसफर हो रहा है। इससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, परंपरागत कृषि विकास योजना, कृषक उत्पादक संगठन, सबमिशन आन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजना, बीज ग्राम योजना, सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना, प्रधानमंत्री कुसुम योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, वर्मी कंपोस्ट योजना के बारे में बताया। इस मौके पर उप निदेश कृषि अरविंद सिंह आदि रहे।
गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, ज्ञानपुर ब्लॉक परिसर में आयोजित जयंती समारोह का शुभारंभ सांसद रमेश बिंद ने किया। इस दौरान अच्छी खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद पाठक, नागेंद्र सिंह आदि रहे। औराई संवाददाता के अनुसार, ब्लॉक सभागार में पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर बीडीओ श्याम जी, रविंद्र मिश्रा, सुरेश त्रिपाठी आदि रहे। औराई के साधन सहकारी समिति कैयरमऊ पर सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर चेयरमैन अजय कुमार मिश्रा, कमलेश कुमार सिंह आदि रहे। डीघ ब्लॉक सभागार में अटल जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पंडित गोरखनाथ पांडेय ने नए कृषि कानून के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर बीडीओ सुरेश मौर्य, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विष्णु सेठ, सुनील मिश्र, ओम प्रकाश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में अटल जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन को किसानों ने सुना। इस मौके पर डॉ.एके चतुर्वेदी, डॉ. आर पी चौधरी, पशु चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. गोविंद कुमार चौधरी, फसल सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. मनोज पांडे आदि रहे। सुरियावां ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर डीडीओ जयकेश त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख अनिरुद्ध तिवारी, अवधेश कुमार ऊमर आदि रहे। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, किसान सेवा सहकारी समिति जंगीगंज में अटल जी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर चंद्रनाथ तिवारी, राजबली उपाध्याय, धनंजय मिश्रा आदि रहे।