फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Government committed to the development

Bhadohi News: मछुआ समाज के विकास के लिए सरकार कटिबद्ध

Tue, 21 Mar 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Government committed to the development
ऊंज। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि निषाद पार्टी का मिशन एवं विजन है कि गांव के गरीबों का हाथ मजबूत हो। सात दशक से देश और प्रदेश में राज करने वाली पार्टियों ने सिर्फ अपने सहयोगियों का विकास किया। भाजपा-निषाद गठबंधन की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास मंत्र से काम कर रही है। वह सोमवार डीघ के कुरमैचा में संगठन की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मछुआ समाज का केंद्र और प्रदेश की सरकार ख्याल कर रही है। पिछले बजट में 20 हजार करोड़ मछुआ समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दिया गया। उन्होंने 26 मार्च को निषाद राज जयंती पर आजमगढ़ में प्रभु श्री राम के आत्मबल सखा निषाद राज गुह्य जी के जन्मोत्सव पर पहुंचने की अपील की। सरकार की ओर से स्वदेश दर्शन योजना के तहत श्रृंगवेरपुर धाम को पर्यटक स्थल घोषित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की सरकार मछुआ समाज के सर्वागीण विकास के लिए उचित कदम उठा रही है। ज्ञानपुर विधायक विपुल दूबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों के विकास पर जोर दे रही है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजकुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed