फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gopiganj CHC got ultrasound machine

Bhadohi News: गोपीगंज सीएचसी को मिली अल्ट्रासाउंड मशीन

Sat, 28 Dec 2024 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Gopiganj CHC got ultrasound machine
गोपीगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों के लिए अच्छी खबर है। उन्हें अब अल्ट्रासाउंड के लिए दर-दर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह जिले की पहली सीएचसी है, जहां पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई गई है। चिकित्सकीय परामर्श पर मरीजों का नि:शुल्क अल्ट्रासाउंड होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएचसी के विशेषज्ञ डॉ. आशीष गुप्ता के नेतृत्व में अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई। इंस्टालेशन करने की प्रक्रिया शुरू है। महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल और महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय के बाद अब गोपीगंज सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था उपलब्ध होगी। लेकिन जिला अस्पताल में करीब आठ महीने से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है। शासन से नई मशीन की मांग की गई है, जो अभी तक नहीं आई है। गोपीगंज जिले की पहली सीएचसी बनी है, जहां पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई गई है। रोजाना 200 से 250 की ओपीडी होती है। इसमें 10 से 15 मरीजों को अल्ट्रासाउंड की जरूरत पड़ती है।
विज्ञापन

लेकिन व्यवस्था न होने के कारण प्रसव पीड़िता समेत अन्य मरीजों को निजी सेंटरों का रुख करना पड़ता था। जहां उन्हें एक अल्ट्रासाउंड का 500 से 600 रुपये का भुगतान करना पड़ता था। लेकिन अब यह समस्या दूर हो जाएगी। अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को भाग दौड़ नहीं करना पड़ेगा। अस्पताल में मशीन स्थापित कर दिया गया है, इंस्टॉलेशन की प्रकिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मरीजों को अल्ट्रासाउंड का लाभ मिलेगा। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि गोपीगंज सीएचसी पर अल्ट्रासाउंड मशीन आई है। इंस्टाॅल कराने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद मरीजों का इसका समुचित लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed