फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Goodbye to pray for Juma Namaz

अलविदा जुमे की नमाज अदा करने उमड़े नमाजी

Sat, 24 Jun 2017 01:32 AM IST
bhadohi news
bhadohi news Updated Sat, 24 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
Goodbye to pray for Juma Namaz
गोपीगंज के जीटी रोड पर अलविदा की नमाज अदा करते मुस्लिम।
ज्ञानपुर। मुकद्दस मुबारक माह रमजान आखिरी यानी अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के लिए शुक्रवार को जिलेभर की मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ पड़ी। अजमत, रहमत और बरकतों समेत नेमतों से भरे मुबारक माह में रोजेदारों के लिए जुमा खास होता है। शुक्रवार को अलविदा नमाज अदा करने हर रोजेदार, मुसलमान मस्जिदों में पहुंच गए। इससे मस्जिदों में अधिसंख्य नमाजियों के लिए अंदर जगह नहीं बची। मस्जिद के बाहर लगे टेंट आदि में नमाज अदा की गई। ज्ञानपुर, गोपीगंज में जामा मस्जिद में भारी भीड़ होने के कारण सड़क पर नमाज अदा की गई। इससे घंटेभर से अधिक समय के लिए ज्ञानपुर में गोपीगंज-भदोही मार्ग, गोपीगंज में जीटी रोड चौराहे पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। अलविदा की नमाज में मुल्क में अमन-चैन और भाईचारगी के लिए दुआएं की गईं। इमाम के दुआ पेश करने पर सभी लोगों ने आमीन कहकर खुदा से कबूलियत की दर्खास्त की।
विज्ञापन

ज्ञानपुर के जामा मस्जिद में इमाम मौलाना नजीर अहमद ने अलविदा की नमाज अदा कराई। पुलिस की ओर से दुर्गागंज त्रिमुहानी से लेकर बालीपुर त्रिमुहानी से वाहनों के आवागमन पर बैरियर लगाकर यातायात रोक दिया गया था। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार नगर के जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज अदा करने के लिए नमाजी उमड़े। इसी तरह नगर के चुड़िहारी मोहाल स्थित मदीना मस्जिद, शाही मस्जिद, मुजाहिद मस्जिद पूरेगुलाब में भी अलविदा की नमाज अदा करने नमाजियों की भीड़ उमड़ी। चौराहा स्थित जामा मस्जिद में इमाम हाफिज अनीशुल कादिरी, मदीना मस्जिद मे हाफ़िज गुलाम मुर्तुजा, शाही मस्जिद मे मौलाना ओवैश, चकसहाब में हाफ़िज फजल, खानापुर में हाफ़िज सरफराज, बर्जी में मौलाना दिलावर हुसैन अलविदा नमाज अदा कराई। जीटीरोड समेत अन्य मस्जिदों के आस-पास अलविदा नमाज को लेकर नगर पालिका परिषद की ओर से साफ सफाई, चना छिड़काव की गई थी। नमाज के समय एडीएम हरीलाल यादव, एसडीएम प्रवरशील बरनवाल, तहसीलदार शैलेंद्र चौधरी, एएसपी संजय कुमार, सीओ रामकरण, एसओ मनोज कुमार, चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार दल-बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौरी संवाददाता के अनुसार, जामा मस्जिद रोटहां में इमाम हाजी दीन अली ने अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। सुभाषनगर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के सूफीनगर स्थित मस्जिद में मौलाना अकील अहमद ने अलविदा नमाज अदा कराई। खमरिया संवाददाता के अनुुसार चौराह स्थित कादिर वाली मस्जिद में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अकीदत से अदा की गई। अल विदा नमाज अदा करने लोगों की भीड़ उमड़ने से सड़क पर नमाज अदा की गई। मौलाना मुफ्ती सुहैल अहमद कासिमी ने नमाज अदा कराई। इसी तरह जिले के घोसिया, मोढ़, खमरिया, औराई, महराजगंज, बाबूसराय, भिखारीरामपुर, दुर्गागंज, मतेथू, असनाव, सुभाषनगर, कोइरौना, अभोली आदि स्थानों पर अलविदा की नमाज अकीदत से अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed