फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   going home from duty accident took lives of both car hit after tyre burst chaos ensued

UP : ड्यूटी से घर जा रहे थे दो दोस्त, हादसे ने ली दोनों की जान, टायर फटने के बाद कार ने मारा था धक्का; कोहराम

Wed, 29 Jan 2025 09:25 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 29 Jan 2025 09:25 PM IST
सार

भदोही के लीलाधरपुर गांव में हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी माैके पर पहुंच गई थी। आसपास के लोगाें की सहायता से दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
going home from duty accident took lives of both car hit after tyre burst chaos ensued
घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची पुलिस, हो चुकी थी माैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Accident : कोतवाली क्षेत्र के भदोही-मिर्जापुर मार्ग स्थित लीलाधरपुर (आशापुर) गांव के पास बुधवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार पूर्व प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दोनों लोग देर शाम काम से घर लौट रहे थे।

विज्ञापन


कोतवाली के सरौली गांव निवासी पूर्व प्रधान हृदय नारायण यादव (58) उनके पड़ोसी गांव पूरेउचित निवासी प्रेमचंद्र यादव (57) भदोही शहर के रजपुरा चौराहा स्थित एक सीए समरजीत यादव के यहां मुनीम का काम करते थे। दोनों लोग बुधवार की शाम को काम से छूटने के बाद एक ही बाइक पर सवार होकर घर को निकले।
विज्ञापन


भदोही-मिर्जापुर मार्ग स्थित लीलाधरपुर (आशापुर) गांव के पास पहुंचे थे कि उसी दौरान औराई से भदोही की ओर तेज गति से जा रहे कार का अगला पहिया फट गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार धक्का मार दिया। दोनों अधेड़ दूर सड़क पर जा गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भदोही शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय ने बताया कि देर शाम को दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed