फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Glass fragment found in Pepsi bottle, fine of Rs 1.5 lakh

Bhadohi News: पेप्सी की बोतल में मिला था कांच का टुकड़ा, 1.5 लाख का जुर्माना

Tue, 18 Mar 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Glass fragment found in Pepsi bottle, fine of Rs 1.5 lakh
ज्ञानपुर। पेप्सी इंडिया की बोतल में कांच का टुकड़ा पाए जाने पर जिला उपभोक्ता आयोग की ओर से कंपनी पर लगाए गए 1.5 लाख रुपये के जुर्माने को सोमवार को पीड़ित उपभोक्ता को सौंपा दिया गया। जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष संजय कुमार डे ने सोमवार को डेढ़ लाख रुपये का चेक सौंपा। 15 साल बाद मिले न्याय मिला
विज्ञापन

उपभोक्ता आयोग के रीडर स्वतंत्र रावत ने बताया कि जौनपुर के साकिन परियत निवासी रामलाल गुप्ता ने 15 अगस्त, 2010 को मोढ़ बाजार पहुंचा। जहां उसकी मुलाकात उसके परिचित मिठाई लाल और रईस अहमद से हुई। तीनों बाजार स्थित लालचंद हलवाई की दुकान पर पहुंचे और पेप्सी की तीन बोतल ली। एक बोतल से खनखनाहट की आवाज आने पर गौर से देखा तो उसमें कांच का टुकड़ा दिखाई दिया।
विज्ञापन

इस पर ऐतराज जताया तो दुकानदार ने इसे कंपनी की लापरवाही बताया और उसे लिखकर भी दिया। जिसके बाद पीड़ित ने उसे 50 रुपये अतिरिक्त देकर बोतल भी खरीद ली। जिसके बाद पीड़ित ने तीन नवंबर, 2010 को पेप्सिको इंडिया होल्डिंस प्राइवेट लिमिटेड, औद्योगिक क्षेत्र जौनपुर के प्रबंधक व दुकानदार लालचंद हलवाई के खिलाफ जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद कोर्ट में साक्ष्य के रूप में बोतल और दुकानदार की लिखा कागज भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता आरोप था कि कंपनी की लापरवाही से जान भी जा सकती थी। वहीं अब वह किसी को शीतल पेय नहीं पिलाता। जिसके कारण उसकी सामाजिक क्षति भी हुई है। मामले की गंभीरता को समझते हुए 16 फरवरी, 2020 को उपभोक्ता आयोग ने कंपनी के पेप्सिका इंडिया कंपनी पर 1.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। आयोग के आदेश के करीब तीन साल बाद कंपनी की ओर से पीड़ित को चेक सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed