फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Girls are ahead of the students in the matters of examination results

परीक्षा परिणाम के मामलों में छात्रों से आगे रहीं छात्राएं

Sun, 19 Jun 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Girls are ahead of the students in the matters of examination results
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शनिवार को दोपहर बाद जारी हो गया। इस बार भी छात्राएं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम के मामले में छात्रों से आगे हैं। टॉपर संग ओवरऑल परीक्षा परिणाम में भी छात्राएं काफी आगे हैं।
विज्ञापन

बीते मार्च-अप्रैल माह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई थी। चुनाव के कारण विलंब से परीक्षा होने से रिजल्ट भी देर से आया है। परीक्षा परिणाम में इंटरमीडिएट के टॉप टेन में छह लड़कियां शामिल हैं, जबकि हाईस्कूल की तीन छात्राओं ने टॉप-10 में जगह बनाई है।
विज्ञापन

हाईस्कूल की परीक्षा में 13656 छात्र और 12408 छात्राओं संग कुल 26064 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 12265 छात्र और 11714 छात्राओं सहित कुल 23979 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। शनिवार को आए परीक्षा परिणाम में 10965 छात्र उत्तीर्ण हुए। जिनका प्रतिशत 89.90 रहा, जबकि 10777 छात्राओं ने बाजी मारी है। इनका उत्तीर्ण प्रतिशत 92 प्रतिशत है। हाईस्कूल का ओवर ऑल रिजल्ट 90.67 फीसदी रहा। इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए 12158 छात्र और 11659 छात्राएं पंजीकृत थीं। इनमें से 11281 छात्र और 11 089 छात्राओं संग कुल 23368 विद्यार्थ परीक्षा में शामिल हुए थे। परिणाम आया तो 81.47 छात्र यानी 9191 और 86.94 फीसदी यानी 9639 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। इंटरमीडिएट का ओवरऑल परिणाम 84.18 फीसदी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed