फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Girlfriend's family beats boyfriend, condition critical

प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पीटा, हालत गंभीर

Wed, 12 May 2021 10:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend's family beats boyfriend, condition critical
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के एक गांव निवासी एक प्रेमी युवक की उसकी प्रेमिका के परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज भदोही स्थित एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। इसी बीच युवक के पिता ने कोतवाली में नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसका पुत्र गांव की ही रहने वाली एक युवती से प्रेम करता है। बताया कि छह मई को दोनों घर से भाग गए थे जिसके बाद दोनों को ढूंढकर पुन:घर वापस लाया गया था। लेकिन इस बात से नाराज युवती के परिजनों ने युवक को कमरे में बंद कर मारापीटा जिसकी वजह से उसको काफी चोट आई है। इसके अलावा प्रेमी युवक के पिता ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले की जांच कराकर पिटाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नही की गई तो वह एसपी से गुहार लगाने के लिए विवश होंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed