{"_id":"698f747f0914066cd50e9848","slug":"girl-going-to-the-field-with-her-aunt-fell-into-a-well-dies-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-138926-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चाची के साथ खेत में जा रही बच्ची कुएं में गिरी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चाची के साथ खेत में जा रही बच्ची कुएं में गिरी, मौत
विज्ञापन
कुनबीपुर में कुआ में गिरने पर बालिका की मौत के बाद जुटी भीड़। संवाद
बाबूसराय। औराई कोतवाली के कुनबीपुर गांव में बृहस्पतिवार की शाम को खेत में बने एक पुराने कुएं में गिरकर चार वर्षीय लाडो पुत्री संतोष प्रजापति की मौत हो गई।
रात में पुलिस के सहयोग से कुएं का पानी निकाला गया, लेकिन अंधेरा होने से पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने कुएं में उतरकर शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कुनबीपुर गांव निवासी संतोष प्रजापति की चार साल की बेटी लाडो बृहस्पतिवार की शाम को करीब छह बजे घर से दूर खेत में अपनी चाची सुशीला देवी के साथ गई। उसकी चाची खेत में काम करने लगी और लाडो खेलने लगी। कुछ देर बाद वह खेत में नहीं दिखी तो सभी परेशान हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। देर शाम सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने कुएं में लगे पंपिग सेट से पानी निकाला। अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह गांव के दीना पटेल, नीरज पटेल और अवधेश विश्वकर्मा ने कुएं में उतरकर खोजबीन की तो शव बरामद हुआ।
लाडो संतोष की इकलौती बेटी थी। उसका एक बड़ा भाई कृष्णा आठ साल का है। उसकी मौत से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।