फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ghatmapur became champion by defeating Pattibejaon

Bhadohi News: पट्टीबेजांव को हराकर घटमापुर बना चैंपियन

Tue, 16 Jan 2024 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jan 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ghatmapur became champion by defeating Pattibejaon
सुरियावां। क्षेत्र के अभिया बाजार स्थित राजकीय बालिका हाइस्कूल मैदान में चल रहे अंतरजनपदीय हैंड्रम क्रिकेट प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में पट्टीबेजांव को हराकर घटमापुर टीम ने ट्राफी अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। फाइनल मुकाबला देखने के लिए पूरा मैदान दर्शकों से भरा रहा।
विज्ञापन

टास जीतकर घटमापुर की टीम ने सात ओवरों के मैच में 84 रन बनाए। 85 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी पट्टीबेजांव की टीम सात ओवरों में मात्र 55 रन बनाकर आल आउट हो गई। जिपं सदस्य ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और खेल में कभी हार तो कभी जीत मिलती है। उन्होंने कहा कि हार मिलने पर कभी भी निराश नहीं होना चाहिए बल्कि उस हार में किए गए गलतियों की पहचान करके एक नई जीत की तैयारी में लग जाना चाहिए। इस मौके पर संतोष यादव, दिनेश यादव उर्फ दादा, डॉ. श्रीकांत चौहान, ग्राम प्रधान बृजलाल यादव, अजय साहू, अनिल गुप्ता, रामकुमार, हिमांशू, विनोद शुक्ला, राजेश हलवाई, नसीम अली, सलीम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed