फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   getting seven hours of power

14 घंटे का रोस्टर, सात घंटे मिल रही बिजली 

Thu, 19 May 2016 01:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 19 May 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
 भदोही विद्युत उपखंड के तीन फीडरों से जुड़े 150 गावों में बिजली आपूर्ति तीन दिन से बेपटरी हो गई है। 14 घंटे के रोस्टर में मात्र सात घंटे ही बिजली मिल रही है। इससे भीषण गर्मी में ग्रामीणों में त्राहि-त्राहि मच गई है। शिकायत के बाद भी सुधार न होने पर विभाग के प्रति लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। चेतावनी दी कि अविलंब आपूर्ति में सुधार न होने पर वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। 
विज्ञापन

शासन की ओर से ग्रामीण इलाकों में 14 घंटे और नगरीय इलाकों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का आदेश है। 25 मई को सीएम की जहां सभा होगी, उस क्षेत्र में तीन दिनों से बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। चौरी उपकेंद्र से जुड़े 70 गांव, ममहर साऊपुर फीडर से जुड़े 60 गांव और रामरायपुर फीडर से जुड़े करीब 20 गावों में पिछले तीन दिनों से बिजली  आपूर्ति मात्र छह से सात घंटे हो रही है। विभागीय स्तर से जो रोस्टर बना है उसके हिसाब से सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे और रात दस बजे से भोर में पांच बजे तक आपूर्ति होनी चाहिए लेकिन तीन दिन से अघोषित कटौती के चलते मात्र सात घंटे ही आपूर्ति हो रही है। इससे चौरी बाजार, लक्षापुर, रोटहां, मानिकपुर, रबेली, बरदहां, मई, पचपटिया, अशोगापुर, जमुआं, अमवां, भुलईपुर, दलापुर, ममहर बाजार, निदूर बाजार, सरबतखानी, लठिया, जगरनाथपुर, अठगोड़वा, पल्हैंया बाजार, बरेला, चनईपुर, माधोरामपुर, कांतापुर, जोगीपुर, तिवारीपुर, भकोड़ा, डीह कोइरान समेत 150 गांव के ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उपकेंद्र पर शिकायत के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं किया गया। भाजपा नेता संजय मिश्रा, अवनीश दूबे ने कहा कि प्रदेश सरकार सिर्फ आदेश देती है। जनपद में उसका अनुपालन कहीं नहीं हो रहा है। बिजली आपूर्ति में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन

इनसेट 
शासन से निर्धारित रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूति की जा रही है। तकनीकि खामियों के चलते आपूर्ति में बाधा पहुंच रही है। उपकरण खराब होने से कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति को लेकर मुश्किलें हो रही है, जिसे सुधारा जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक राम, अधिशासी अभियंता विद्युत भदोही उपखंड 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed