{"_id":"628526cda4463109986edc79","slug":"get-the-wheat-cleaned-with-a-duster-machine-at-the-purchasing-centers-bhadohi-news-vns654233159","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर डस्टर मशीन से कराएं गेहूं की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर डस्टर मशीन से कराएं गेहूं की सफाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अप्रैल से 15 जून तक 36 क्रय केंद्रों पर समर्थन मूल्य में कराई जा रही गेहूं खरीद की क्वालिटी के साथ सरकार समझौता नहीं करना चाहती। बुधवार को विपणन विभाग के क्रय केंद्र जंगीगंज पहुंच कर कोआर्डिनेटर अनुज कुमार ने खरीदे जा रहे गेहूं की क्वालिटी देखी।
उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली में भर कर लाए जा रहे गेहूं में धूल और कचरे की सफाई के लिए केंद्र प्रभारी को डस्टर मशीन चालू हालत में रखने को कहा गया है। क्रय केंद्र पर गेहूं लेकर आने वाले किसानों को भी उनके उपज को साफ-सुथरा लाने की हिदायत भी दी। कहा कि नमी मापक यंत्र से गेहूं की स्थिति देखें। अभी तक खरीदे गए उक्त केंद्र पर गेहूं के मानक में कमी सामने नहीं आई। अन्य केंद्रों पर कमियां मिलने पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। केंद्र प्रभारी एसके पांडेय ने बताया कि 239 किसानों से लगभग 8711.50 क्विंटल की खरीदारी कराकर सात हजार क्विंटल गेहूं एफसीआई गोदाम में पहुंचवाया जा चुका है।
छह केंद्रों पर शुरू नहीं हो सकी खरीद
ज्ञानपुर। डीएम की स्वीकृति पर एफपीओ और एफपीसी अंतर्गत हुसैनीपुर, मुक्तापुर, जाठी, तुलापुर, बीरमपुर और इटवां के केंद्रों पर अभी तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर संबंधित एजेंसी संचालकों से बात कर खरीदारी शुरू कराने की हिदायत दी गई है।