{"_id":"5839e6084f1c1b242413e3cd","slug":"get-off-five-anganwadi-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मिले पांच आंगनबाड़ी केंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद मिले पांच आंगनबाड़ी केंद
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 27 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी सीडीपीओ रीता अवस्थी और सुपरवाइजर राजकुमारी ने शनिवार को उगापुर क्षेत्र के आधा दर्जन आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिसंख्य आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। कुछ केंद्रों पर बच्चे तो मिले, लेकिन कार्यकर्ता और सहायिकाएं गायब थीं। अधिकारियों ने लापरवाह कार्यकर्ताओं के खिलाफ जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा। औराई ब्लाक में कुल 305 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 270 बड़े और 35 मिनी केंद्र हैं। उगापुर क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों की एक दिन की जांच में ही कलई खुल गई। आधे से अधिक केंद्र बंद पाए गए। सुबह 11 बजे शुरू हुए निरीक्षण में उगापुर प्रथम और तृतीय, दवनपुर मिनी, बेजवां द्वितीय, सरौली द्वितीय केंद्र बंद मिले। निरीक्षण पर निकलीं अधिकारियों ने इन केंद्रों के खिलाफ जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी।
विज्ञापन