फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Get Ayushman card made for prime beneficiaries soon: DM

प्रधान लाभार्थियों का जल्द बनवाएं आयुष्यमान कार्डः डीएम

Wed, 16 Jun 2021 09:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Get Ayushman card made for prime beneficiaries soon: DM
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बुधवार को सभी नवनिर्वाचित प्रधानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में जन कल्याणकारी योजनाओं को जनसामान्य तक पहुंचाने में गांव के मुखिया की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं में से आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना गरीब परिवारों के स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन योजनाओं से पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष प्रति परिवार पांच लाख तक की नि:शुल्क चिकित्सा उपचार की सुविधा दिया जाता है , जो सभी सरकारी चिकित्सालयों के साथ ही निजी चिकित्सालयों में भी उपलब्ध है। लाभार्थी परिवार के पास आयुष्मान कार्ड (गोल्डेन कार्ड) होना अनिवार्य है। डीएम ने ग्राम सभा के प्रत्येक लाभार्थी परिवार के सदस्यों का आयुष्मान कार्ड जल्द ही बनवाने के लिए प्रधानों से अपील किया । कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में सभी पात्र लाभार्थियों के पास आयुष्मान कार्ड होना आवश्यक है जिससे आकस्मिक बीमारी की स्थिति में चिकित्सालय जाने पर आयुष्मान कार्ड उपलब्ध न होने के कारण नि:शुल्क उपचार में कोई बाधा उत्पन्न न हों। आयुष्मान कार्ड बनवाने की व्यवस्था कॉमन सर्विस सेंटर के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य समेत सभी सरकारी अस्पतालों और योजनान्तर्गत आबद्ध निजी चिकित्सालयों में उपलब्ध है। आयुष्मान कार्ड अब नि:शुल्क बनाएं जा रहे है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की बैठकों में या पृथक बैठक आयोजित करते हुए सभी पात्र परिवारों के मुखिया को आमंत्रित कर उन्हें योजना के लाभ से अवगत कराते हुए परिवार के सभी सदस्यों का आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें। योजना से संबंधित किसी जानकारी के लिए कॉल सेंटर नंबर -180018004444 पर नि:शुल्क संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed