फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Gateman fell asleep at the gate

फाटक बंद कर सो गया गेटमैन

Wed, 24 Feb 2021 05:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Gateman fell asleep at the gate
दोपहर में पकरी रेलवे फाटक बंद होने से लगा जाम। संवाद - फोटो : BHADOHI
भदोही। शहर में रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के लिए आनंद नगर गजिया का रास्ता बंद है। कई सड़कें जर्जर हो जाने से लोगों को आए दिन पकरी तिराहे रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है लेकिन रेलवे प्रशासन इसको लेकर थोड़ा भी गंभीर नहीं हुआ है। बुधवार को दोपहर रेलवे फाटक बंद कर गेटमैन राजेंद्र अपने केबिन में खर्राटे भरने लगा। ट्रेन के चले जाने के बाद भी 15 मिनट तक फाटक न खुला तो जाम में फंसे लोगों ने उसे जगाकर खूब खरीखोटी सुनाई। इसके चलते फाटक के दोनों ओर भारी जाम लगा रहा।
विज्ञापन

शहर के उत्तरी ओर से ज्ञानपुर और औराई जाने के लिए वर्तमान में पकरी तिराहे का सर्वाधिक उपयोग हो रहा है। जब से आनंद नगर गजिया आरओबी निर्माण के लिए रास्ता बंद किया गया है तब से पकरी रेलवे क्रॅासिंग का उपयोग बढ़ गया है। इससे फाटक पर जाम की समस्या बढ़ गई है। बुधवार को दोपहर लगभग 2.30 बजे गेटमैन राजेंद्र ने वाराणसी की ओर जा रही माल गाड़ी के लिए फाटक बंद किया और केबिन में जाकर सो गया। 10 मिनट के बाद मालगाड़ी पास हो गई तो फाटक के दोनों ओर खड़े सैकड़ों वाहन स्वामियों के वाहन के हार्न बजने लगे। इसके बाद भी फाटक नहीं खुला तो लोगों को माजरा समझ में नहीं आया।
विज्ञापन

इस पर कुछ वाहन स्वामी केबिन में गए तो देखा कि वह खर्राटे भर रहा है। उसे इस बात की जरा भी भनक नहीं कि फाटक पर लंबा जाम लगा हुआ है। एक वाहन स्वामी ने उसकी सोते हुए फोटो निकाल ली और जगाया तब जाकर उसने रेलवे फाटक को खोला। जाम में फंसे लोगों से गेटमैन की तू तू-मैं मैं भी हुई। इस घोर लापरवाही के बारे में बताए जाने पर स्टेशन अधीक्षक जीपी सिंह ने कहा कि इसकी जानकारी मुझे नहीं है। लेकिन यदि ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी और आगे से ऐसा न हो इसके प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed