{"_id":"67e6fdbf3b5f0be1ad0a3322","slug":"gate-barrier-installed-to-prevent-entry-of-large-vehicles-bhadohi-news-c-191-1-gyn1002-124057-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए लगा गेट बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए लगा गेट बैरियर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। नगर के प्रोफेसर कॉलोनी में बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए गेट बैरियर लगाया गया है।
जिले के निकायों में वाहन नो इंट्री में प्रवेश कर जाते हैं। जिससे जाम की समस्या तो बढ़ती ही है। वहीं सड़कें भी कमजोर होती हैं। शुक्रवार की सुबह ही गोपीगंज में नो इंट्री में बड़े वाहन के प्रवेश करने के कारण मिर्जापुर-भदोही मार्ग जाम हो गया। करीब एक से डेढ़ घंटे तक जाम की समस्या बनी रही। कई बार कालोनियों में बड़े वाहन का प्रवेश हो जाता है।
ज्ञानपुर नगर पंचायत के प्रोफेसर काॅलोनी में एक बैरियर लोकनिर्माण विभाग के सामने और दूसरा कोतवाली के पास लगाया गया है। इससे पहले गोपीगंज, भदोही में पहले से बैरियर लगाए गए हैं। यहां भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। जिससे यातायात की समस्या में सुधार हुआ है। काॅलोनी में गेट बैरियर लगने से बड़े वाहनों का प्रवेश बाधित होगा। ईओ राजेन्द्र दुबे ने बताया कि नगर में नो इंट्री के बाद भी बड़े वाहन प्रवेश कर जाते हैं। जिससे नगर की इंटरलाकिंग क्षतिग्रस्त हो जाती है। इसी को ध्यान में रखकर लाेहे के बैरियर लगाए गए हैं।