Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ganja worth Rs 50 lakh recovered from luxury vehicle, five smugglers arrested

Bhadohi News: लग्जरी वाहन से 50 लाख का गांजा बरामद, पांच तस्कर गिरफ्तार

Mon, 05 Aug 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Ganja worth Rs 50 lakh recovered from luxury vehicle, five smugglers arrested
ऊंज। स्वाट और पुलिस की टीम ने रविवार की सुबह जिले की सीमा के पास हाईवे पर दो लग्जरी कार से दो क्विंटल गांजा बरामद किया साथ ही पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए कारों में फर्जी नंबर प्लेट लगाए थे। कारों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाए थे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर हाइवे पर मादक पदार्थ की तस्करी रोकने के लिए टीम गठित की गई है। रविवार की सुबह ऊंज थाने की पुलिस एवं स्वाट टीम ने भीटी बार्डर के पास चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी में लिप्त गिरोह के पांच तस्करों में राणा प्रताप यादव निवासी बजरी पाली थाना डबुआ फरीदाबाद हरियाणा, सौरभ ओराम निवासी शंकरा सुंदरगढ़ उड़ीसा, कुंदन कुमार निवासी अमृतपुर समस्तीपुर बिहार, आशुतोष निवासी शिव मंदिर डीलक्स गली राउरकेला उड़ीसा और मोहम्मद शिवान इराकी निवासी सुंदरगढ़ उड़ीसा को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो क्विंटल गांजा बरामद किया। जिसकी अंतरराज्यीय बाजार में 50 लाख आंकी गई है। कार समेत अन्य सामानों को मिलाकर पुलिस ने 67 लाख की बरामदगी की गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ऊंज राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने कहा कि हम लोगों का अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने का गिरोह है। हम लोग उड़ीसा के जंगलों से सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर चार पहिया वाहनों से चोरी छिपे प्रयागराज और हरियाणा में महंगे दाम पर गांजा बिक्री करते हैं। गिरफ्तारी टीम में शाबान, तुफैल अहमद, राम दुलार सिंह, सुनील पाल आदि रहे। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि दो लग्जरी कार से दो क्विंटल गांगा संग पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिवालय के स्टीकर लगे वाहनों से तस्करी!
ज्ञानपुर। जिले में हाइवे से लेकर अन्य मार्गों पर महीने भर में दो से तीन बड़े गांजा तस्करों की गिरफ्तारी पुलिस कर चुकी है, लेकिन अब भी तस्करों का नेटवर्क टूट नहीं पा रहा है। जौनपुर, प्रयागराज और वाराणसी की सीमाओं से जुड़े बाजारों से अब भी तस्करी की जाती है। अधिकतर भांग की दुकानों पर भी गुपचुप तरीके से गांजा बेचा जा रहा है। यही नहीं सचिवालय एवं विधानसभा का स्टीकर लगाकर चलने वाले कुछ वाहनों से भी तस्करी की जा रही है।



स्वाट और पुलिस की टीम ने जिले की सीमा के पास हाईवे पर दो लग्जरी कार से दो क्विंटल गांजा बरामद करते हुए पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए कारों में फर्जी नंबर प्लेट लगाए थे। स्वाट और पुलिस की टीम ने जिले की सीमा के पास हाईवे पर दो लग्जरी कार से दो क्विंटल गांजा बरामद करते हुए पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए कारों में फर्जी नंबर प्लेट लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed